Samachar Prahari
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरभारतराज्य

कांग्रेस नेताओं के जहां दौरे होते हैं, वहां ईडी-आईटी के छापे पड़ते हैंः खड़गे

Share

-कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने लगाए बीजेपी पर आरोप

डिजिटल डेस्क, बलौदाबाजार। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि जहां-जहां कांग्रेस नेताओं के दौरे होते हैं, वहां ईडी-आईटी के छापे पड़ते हैं। लेकिन हमें डरना नहीं, लड़ना है। देखते हैं, सत्ताधारी हमें कितना सताते हैं। उन्होंने बलौदाबाजार में आयोजित कृषक सह श्रमिक सम्मेलन में यह बात कही। महिला आरक्षण बिल को जुमला बताते हुए कहा कि कांग्रेस हर काम दिल से करती है, साल 2024 में बीजेपी को सबक सिखाना ही होगा। बीजेपी संविधान खत्म करना चाहती है। बीजेपी की कथनी और करनी में काफी अंतर है, उसके नेताओं और मंत्रियों के वादों का कोई भरोसा नहीं।

खड़गे ने कहा कि मोदी जी महिलाओं को आरक्षण आज नहीं दे रहे हैं। 2024 में महिलाओं को इसका लाभ नहीं मिलेगास और न ही 2029 में मिल पाएगा। मोदी ने 2034 को इस आरक्षण का लाभ देने की बात कही है। तब तक न वो रहेंगे और न हम। लोगों को 15 लाख रुपये अब तक नहीं मिला, किसानों की आय दोगुनी नहीं हुई, ये सब एक जुमला था, महिला आरक्षण भी एक जुमला है।


Share

Related posts

लॉकडाउन में प. रे. ने स्क्रैप बेच कर 45 करोड़ कमाए

samacharprahari

Mumbai Crime: मुंबई में खौफनाक मर्डर, महिला के तीन तुकड़े किए फिर जलाया

samacharprahari

NCB ने कहा- वानखेडे पर अनियमितता के गंभीर आरोप

Prem Chand

Leave a Comment