ताज़ा खबर
OtherTop 10ताज़ा खबरबिज़नेसभारतराज्य

28886 करोड़ में डिजिटल सुनवाई को बढ़ावा

Share

2,500 से अधिक अदालत परिसरों को मिलेंगे वीडियो कॉन्फ्रेंस केबिन

नई दिल्ली। कानून मंत्रालय के अधिकारियों ने कहा कि निचली अदालतों में ऑनलाइन सुनवाई को बढ़ावा देने के लिए भारत में 2,506 न्यायालय परिसरों में ‘वीडियो कॉन्फ्रेंस केबिन’ स्थापित किया जाएगा। इसके लिए कोष जारी कर दिया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि वीडियो कॉन्फ्रेंस केबिनों की स्थापना के लिए सितंबर में जहां 5.21 करोड़ रुपये जारी किये गये थे, वहीं हार्डवेयर, केबल और मॉनिटर सहित अतिरिक्त वीडियो कॉन्फ्रेंस उपकरण खरीदने के लिए अक्टूबर में 28.886 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। यह कोष उच्चतम न्यायालय की ई-समिति और कानून मंत्रालय के न्याय विभाग ने जारी किया है।

बता दें कि भारत में 3,288 अदालत परिसर हैं, जिनमें हजारों अधीनस्थ अदालतें आती हैं। वीडियो कॉन्फ्रेंस केबिनों की स्थापना के वास्ते 2,506 अदालत परिसरों के लिए कोष जारी किया गया है। अधिक अदालत कक्षों वाले बड़े अदालत परिसरों को छोटे परिसरों की तुलना में अधिक केबिन मिलेंगे। इस संबंध में एक अधिकारी ने कहा कि खरीद (उपकरणों की) जहां पूरी हो चुकी है, वहीं इन्हें स्थापित करने की प्रक्रिया जारी है।

कानून मंत्रालय के अनुसार, कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम के लिए 25 मार्च से लागू किए गए राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के दिन से 28 अक्टूबर तक देश में उच्च न्यायालय और अधीनस्थ न्यायालय 49.67 लाख से अधिक मामलों की ऑनलाइन सुनवाई कर चुके हैं। सरकार ने ‘अनलॉक’ प्रक्रिया के तहत आठ जून से प्रतिबंधों में धीरे-धीरे ढील देनी शुरू की थी।


Share

Related posts

पेपर लीक मामला: एक अधिकारी को पुलिस रिमांड में भेजा गया

Amit Kumar

अभिनेता के साथ केवाईसी के नाम पर ठगी

Prem Chand

ओएनजीसी को अपनी हिस्सेदारी बेचने को कहा गया

samacharprahari

कर्ज देने के नाम पर लोगों से ठगी

Prem Chand

जापान की ‘उड़ने वाली कार’ का सफल परीक्षण, एक व्यक्ति को लेकर कुछ मिनट हवा में रही कार

samacharprahari

करंसी से खेलना करंट से खेलने जैसा तुगलकी शौक: योगेन्द्र यादव।

samacharprahari