ताज़ा खबर
Otherराज्य

ममता बोलीं- बंगाल में आए बाहरी गुंडे

Share

सियासी हिंसा पर राज्यपाल ने बंगाल सरकार को घेरा
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनावी सरगर्मी के बीच सियासी घमासान जारी है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और राज्यपाल जगदीप धनखड़ में जुबानी जंग फिर तेज हो गई है। एक तरफ राज्यपाल ने कहा है कि सियासी हिंसा बर्दाश्त नहीं करूंगा, वहीं दूसरी तरफ ममता बनर्जी ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि चुनाव से पहले राज्य में बाहरी गुंडों को लाया जा रहा है, जो शांति भंग करने की फिराक में हैं।

कूच बिहार जिले में बीजेपी कार्यकर्ता का शव मिलने की घटना के बाद राज्यपाल ने कहा कि मैं राज्य सरकार को हमेशा से कहता रहा हूं कि कानून-व्यवस्था को राजनीति से अलग रखा जाए। उन्होंने कहा कि यहां कुछ ऐसे अधिकारी हैं, जो सच में ऐसा कर रहे हैं। हमें सियासी हिंसा को रोकना चाहिए। राज्य में हिंसा के बिना एक स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव हो, ये सुनिश्चित करने के लिए मैं अपनी शक्ति का इस्तेमाल करते हुए सब कुछ करूंगा। मुझे नतीजों से मतलब नहीं है, सिर्फ कानून और वोटर की संतुष्टि को कायम रखना है।


Share

Related posts

ओबीसी आरक्षण: न्यायालय ने महाराष्ट्र सरकार को आंकड़े देने का निर्देश दिया

samacharprahari

अमेरिका को मिसाइल हमले का खतरा!

Vinay

आरएसएस ने अमेरिका में छवि सुधार पर किए करोड़ों खर्च, प्रभाव बढ़ाने के लिए लॉबिंग एजेंसी नियुक्त: रिपोर्ट

samacharprahari

Uttar Pradesh: यूपी में नौकर का गुप्तांग काटकर थाने पहुंची महिला, पुलिस से बोली इसने…

samacharprahari

हाथरस कांड: हाईकोर्ट ने यूपी सरकार को लगाई फटकार

samacharprahari

चीन ने पोत से नौ उपग्रह सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किए

samacharprahari