ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरराज्य

मुख्यमंत्री योगी बस कानून बना रहे, कानून-व्यवस्था नहीं सम्भाल पा रहे : सपा

Share

बलिया। उत्तर प्रदेश विधानसभा में समाजवादी पार्टी और प्रतिपक्ष के नेता राम गोविंद चौधरी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ‘लव जिहाद’ के खिलाफ कानून बनाने के ऐलान पर तंज करते हुए रविवार को कहा कि योगी केवल कानून बना रहे हैं और राज्य में कानून—व्यवस्था की स्थिति लगातार खराब हो रही है। यह सरकार कानून व्यवस्था बनाए रखने व अपराध पर नियंत्रण करने में नाकाम रही है। यह पूछे जाने पर कि क्या सपा सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग की शिकायत चुनाव आयोग से करेगी, उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग सहित सभी संवैधानिक संस्थाओं पर भाजपा का ही कब्जा हो गया है लिहाजा, शिकायत करने से कुछ भी हासिल होने वाला नहीं है।

सपा नेता चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार बनने के बाद से ही मुख्यमंत्री का बयान आ रहा है। वह केवल कानून ही तो बना रहे हैं। वास्तविकता यह है कि उत्तर प्रदेश में योगी सरकार अपराध पर नियंत्रण करने में नाकाम रही है तथा कानून—व्यवस्था की स्थिति लगातार खराब हो रही है। उन्होंने सवाल किया कि क्या योगी के राज में हत्या और बलात्कार की घटनाएं थम गयी हैं?
मुख्यमंत्री के देवरिया में सपा पर अपराध को लेकर लगाये गए आरोप पर चौधरी ने कहा कि योगी 24 घंटे असत्य ही बोलते हैं। उन्होंने योगी पर हिटलर के नक्शेकदम पर कार्य करने का आरोप भी लगाया। सरकार पर प्रदेश की सात विधानसभा सीटों पर तीन नवंबर को होने वाले उपचुनाव में प्रशासनिक मशीनरी के दुरुपयोग और पार्टी कार्यकर्ताओं तथा समर्थकों का उत्पीड़ित करने के आरोप लगाते हुए उन्होंने दावा किया कि इसके बावजूद सभी सीटों पर सपा उम्मीदवार मजबूत स्थिति में हैं।


Share

Related posts

दोहरे शतक से चूके डि कॉक, हसन महमूद बने दीवार

samacharprahari

दारोगा ने प्रेग्नेंट पत्नी को मारी 3 गोलियां

Prem Chand

भारत में निवार का मंडराया खतरा

samacharprahari

Israel-Hamas War: इस्राइल पर ईरान-हिज्बुल्ला के हमले का खतरा, US की चेतावनी

samacharprahari

कंगना पहुंची हाईकोर्ट, कार्यालय के ‘अवैध’ विध्वंस पर बीएमसी से मांगे 2 करोड़

samacharprahari

अमरनाथ हादसा: अब तक 16 की मौत, 35 घायल

Prem Chand