ताज़ा खबर
Otherताज़ा खबरराज्य

पांच शातिर चोरों से सवा एक करोड़ के गहने और नकदी बरामद

Share

अलीगढ़। अलीगढ़ पुलिस ने एक बड़े चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। इन चोरों के पास से पुलिस ने एक करोड़ 11 लाख रुपए के गहने और नकदी बरामद किया है। इतनी बड़ी बरामदगी से पुलिस अधिकारी भी दंग हैं।
थाना दादों क्षेत्र के मिल्क शेखूपुर निवासी रिहाना बेगम पत्नी यासीन खां ने थाना दादों में गांव के ही तीन लोगों शाहरुख, मुकीद खान और आशिफ के खिलाफ 2.50 लाख रुपये और एक बक्सा चोरी करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
अलीगढ़ पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए शातिर गिरोह का पर्दाफाश किया। चोर गिरोह के जिन 5 शातिर चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है उनसे जब्त संपत्ति की कीमत सुनकर लोग हैरानी जता रहे हैं। चोरों के पास से 78 लाख रुपये कीमत
का एक किलो 525 ग्राम सोना और 33 लाख 93 हजार रुपये की नकदी बरामद की गई है। पुलिस ने पांचों चोरों को जेल भेज दिया है। पुलिस की पूछताछ में चोरों ने कई वारदातें कबूली हैं।


Share

Related posts

कांग्रेस नेताओं के जहां दौरे होते हैं, वहां ईडी-आईटी के छापे पड़ते हैंः खड़गे

samacharprahari

विकास दुबे की नामी-बेनामी संपत्तियों की होगी जांच

samacharprahari

मनी लांड्रिंग मामले में आईएएस पूजा सिंघल की जमानत याचिका खारिज

Vinay

सचिन पायलट के बाद संजय निरुपम पर भी हो सकती है कार्रवाई

Prem Chand

उत्तर प्रदेश में बढ़ते अपराध पर बोले सीएम, ‘कानून-व्यवस्था के लिए विपक्ष ज्यादा खतरनाक’

samacharprahari

चीफ जस्टिस की मां से करोड़ों की ठगी, आरोपी अरेस्ट

samacharprahari