Samachar Prahari
Otherटेकभारतराज्य

टीआरपी घोटाला: हंसा का पूर्व कर्मचारी यूपी से गिरफ्तार

Share

मुंबई। मुंबई पुलिस ने टेलीविजन रेटिंग प्वाइंट्स यानी टीआरपी की कथित हेराफेरी से संबंधित मामले में एकबव्यक्ति को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है। इस गिरफ्तारी के साथ ही इस मामले में अब तक कुल पांच आरोपियों  को हिरासत में लिया जा चुका है। हंसा रिसर्च एजेंसी के पूर्व कर्मचारी विनय त्रिपाठी को मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर से गिरफ्तार किया है।

मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि त्रिपाठी पूर्व में हंसा रिसर्च एजेंसी में बतौर ‘रिलेशनशिप मैनेजर’ के पद पर कार्यरत था। इस बीच, हंसा के मुख्य परिचालन अधिकारी प्रवीण निजारा और कंपनी के उप प्रबंधक नितिन दिओकर से भी अपराध शाखा ने कथित टीआरपी (टेलीविजन रेटिंग प्वाइंट्स) घोटाले के संबंध में सोमवार को पूछताछ की थी।

अधिकारी ने कहा कि इस मामले में रिपब्लिक टीवी के मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) शिवम सुंदरम मंगलवार को अपराध शाखा के समक्ष पेश हो सकते हैं। अधिकारियों के मुताबिक, त्रिपाठी ही वह व्यक्ति था जो कुछ चुनिंदा चैनलों को देखे जाने के लिए गिरफ्तार आरोपी विशाल भंडारी को पैसे देता था।


Share

Related posts

फोन टैप करने वाले अधिकारी को सुरक्षा दे रही केंद्र सरकार – राउत

Prem Chand

साल 2021 में भारत में आए 87 अरब डॉलर के मनीऑर्डर

samacharprahari

नोएडा अथॉरिटी में 2313 करोड़ का घोटाला !  ऑडिटर्स ने अफसरों से मांगा जवाब

samacharprahari

Leave a Comment