ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरभारतराज्य

मंत्रालय में कोरोना की दस्तक, 17 कर्मी पाजिटिव

Share

खाद्यान्न, ऊर्जा और उच्च शिक्षा कार्यालय बंद
मंत्री होम क्वारन्टीन, वर्क फ्रॉम होम से कामकाज

 मुंबई। मंत्रालय में कोरोना वायरस की दस्तक हो चुकी है। खाद्यान्न, उर्जा व उच्च शिक्षा विभाग के 17 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। शनिवार को इन तीनों विभागों को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया गया है। खाद्यान्न व आपूर्ति मंत्री छगन भुजबल अपने शासकीय निवास में क्वारन्टीन हो गए हैं, जबकि ऊर्जामंत्री नितिन राऊत और उच्च शिक्षा मंत्री भी वर्क फ्रॉम होम नियम का पालन कर रहे हैं।

बता दें कि शनिवार को मंत्रालयमें  खाद्यान्न विभाग के कार्यालय के कुछ कर्मचारियों की तबीयत अचानक खराब हो गई। इन लोगों को तत्काल रैपिड एंटीजेन टेस्ट कराने भेजा गया। किया। इनमें से 6 कर्मचारियों की रिपोर्ट पाजिटिव आई। इसके बाद तत्काल कार्यालय को सैनीटाइज किया गया। इन 6 कोरोना पाजिटिव कर्मचारियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। ऊर्जा मंत्री नितिन राउत के कार्यालय में भी 6 कर्मचारी कोरोना पाजीटिव पाए गए हैं। इन सभी कर्मचारियों का इलाज जारी है और कार्यालय को बंद कर दिया गया है।

गौरतलब है कि उच्च शिक्षा मंत्री उदय सामंत के कार्यालय के 5 कर्मचारी दो दिन पहले कोरोना पाजिटिव पाए गए थे। इसी वजह से उदय सामंत का कार्यालय पिछले दो दिनों से अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया गया।  मंत्रालय में अब तक कुल 19 कर्मचारी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। खाद्यान्न मंत्री छगन भुजबल ने कार्यालय में आने वाले सभी नागरिकों से कोरोना टेस्ट करवाने की अपील की है।


Share

Related posts

एयर इंडिया की दिल्ली-गोवा फ्लाइट में ‘आतंकवादी’, मचा हड़कंप

samacharprahari

पुणे में 300 करोड़ रुपये की बिटकॉइन के लिए अपहरण

samacharprahari

वेदांतू ने 424 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला

Prem Chand

भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: नितिन नबीन की 65 सदस्यीय टीम में एक भी बिहारी नहीं

samacharprahari

बोर्ड ने बीपीसीएल में हिस्सेदारी बेचने का प्रस्ताव किया मंजूर

Prem Chand

अरब सागर में लाइबेरिया के जहाज के अपहरण की कोशिश, भारतीय नेवी ने की नाकाम

samacharprahari