ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10राज्य

एनडीपीएस एक्ट के तहत रिया चक्रवर्ती गिरफ्तार, 14 दिन की जेल

Share

 

मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले में जांच के दौरान सामने आए ड्रग्स एंगल को लेकर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो जांच कर रहा है। एनसीबी ने लगातार तीन दिन की पूछताछ के बाद आखिरकार रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार कर लिया है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मजिस्ट्रेट के सामने रिया चक्रवर्ती को पेश किया गया। अदालत ने 14 दिन की कस्टडी में भेज दिया है। रिया के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम की धारा 8 (सी), 20 (बी) (ii), 27 (ए), 28 और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
एनसीबी ने जानकारी देते हुए कहा की रिया को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है। रिया चक्रवर्ती पर ड्रग्स लेने समेत तमाम गंभीर आरोप थे, जिस मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो उनसे लगातार पूछताछ कर रहा था. इससे पहले एनसीबी ने ड्रग्स कनेक्शन को लेकर रिया के भाई शोविक की गिरफ्तारी की थी।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में एनसीबी के डिप्टी डायरेक्टर एम. ए. जैन ने बताया, “हम पूछताछ के दौरान रिया द्वारा दिए गए जवाबों से संतुष्ट हैं. यदि रिया के वकील बेल की मांग करते हैं तो हम बेल को अपोज करेंगे। हम ज्युडिशियल कस्टडी मांग रहे हैं।”

जैन ने बताया कि कोर्ट ने रिया चक्रवर्ती को 14 दिन की न्यायिक हिरासत पर भेज दिया है। एनसीबी ने कोर्ट से रिया चक्रवर्ती के लिए 14 दिन की न्यायिक हिरासत मांगी थी। कोर्ट के आदेश के बाद 22 सितंबर तक रिया चक्रवर्ती को जेल में रहना होगा।

 


Share

Related posts

कोर्ट का राहुल, केजरीवाल, अखिलेश पर कार्रवाई की मांग वाली अर्ज़ी पर सुनवाई से इनकार

Prem Chand

ज्ञानवापी परिसर मामले में 30 को होगी सुनवाई

Prem Chand

करोड़ों का घोटाला: गुडविन के मालिकों की जमानत याचिका खारिज

samacharprahari

आधे घंटे देरी से पहुंची पुलिस, मैजिस्ट्रेट ने सुना दी घास काटने की सजा !

samacharprahari

अस्पताल से ‘गायब’ कोरोना मरीज का अगले दिन झाड़ियों में मिला शव

Prem Chand

‘पेंडोरा पेपर्स’ ने सैकड़ों भारतीयों के विदेशी वित्तीय लेन-देन का पर्दाफाश किया

samacharprahari