ताज़ा खबर
OtherTop 10ताज़ा खबरबिज़नेस

बदतर हो सकती है इकॉनमी की स्थिति, राहत पैकेज बढ़ाए सरकार: राजन

Share

आरबीआई के पूर्व गवर्नर ने जताई चिंता

नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई RBI) के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन का कहना है कि देश की जीडीपी के आंकड़ों से सभी को अलर्ट हो जाना चाहिए। उन्होंने अपने एक पोस्ट में लिखा है कि जब इनफॉर्मल सेक्टर के आंकड़े जोड़े जाएंगे तो इकोनॉमी में 23.9 फीसदी की जो गिरावट दिखाई दे रही है, वह आंकड़े ज्यादा भयावह होंगे। आर्थिक स्थिति इससे भी बदतर हो सकती है। उन्होंने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था को अमेरिका और इटली से भी ज्यादा नुकसान हुआ है। ये दोनों देश कोरोना वायरस महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित रहे।


अब तक की राहत काफी नहीं
आरबीआई के पूर्व गवर्नर राजन ने कहा कि जब तक कोविड 19 वायरस पर काबू नहीं पाया जाता है, तब तक भारत में विवेकाधीन खर्च (discretionary spending) की स्थिति कमजोर बनी रहेगी। उन्होंने कहा कि सरकार ने अब तक जो राहत दी है, वह नाकाफी है। उन्होंने कहा कि सरकार भविष्य में प्रोत्साहन पैकेज देने के लिए आज संसाधनों को बचाने की रणनीति पर चल रही है जो आत्मघाती है। सरकारी अधिकारी सोच रहे हैं कि वायरस पर काबू पाए जाने के बाद राहत पैकेज देंगे, वे स्थिति की गंभीरता को कमतर आंक रहे हैं। तब तक इकॉनमी को बहुत नुकसान हो जाएगा।

इकोनॉमी को बेहतर इलाज की जरूरत
पूर्व गवर्नर ने कहा कि अगर आप इकोनॉमी को एक मरीज की तरह देखें तो उसे लगातार इलाज की जरूरत है। राजन ने कहा, ‘राहत के बिना लोग खाना छोड़ देंगे, वे बच्चों को स्कूल से निकाल देंगे और उन्हें काम करने या भीख मांगने के लिए भेज देंगे, कर्ज लेने के लिए अपना सोना गिरवी रख देंगे, ईएमआई और मकान का किराया बढ़ता जाएगा। इसी तरह राहत के अभाव में छोटी और मझोली कंपनियां अपने कर्मचारियों को वेतन नहीं दे पाएंगी, उनका कर्ज बढ़ता जाएगा और अंत में वे बंद हो जाएंगी। इस तरह जब तक वायरस पर काबू होगा, तब तक इकॉनमी बर्बाद हो जाएगी।’

आरबीआई के पूर्व गवर्नर ने कहा कि यह धारणा गलत है कि सरकार रिलीफ और स्टिमुलस, दोनों पर खर्च नहीं कर सकती है। राजन ने कहा कि संसाधनों को बढ़ाने और चतुराई के साथ खर्च करने की जरूरत है। ऑटो जैसे कुछ सेक्टरों में मांग में तेजी वी-शेप्ड रिकवरी का प्रमाण नहीं हैं।

 


Share

Related posts

बारामती विमान हादसा: चार्टर्ड प्लेन क्रैश, सभी यात्रियों की मौत की आशंका; अजित पवार के सवार होने की सूचना

samacharprahari

ईडी ने संजय राउत की पत्नी व करीबी की प्राॅपर्टी की जब्त

Prem Chand

केंद्र को कोसना बंद करे आघाड़ी सरकार, विकास के काम करेः चंद्रकांत पाटिल

samacharprahari

शीतल लोढ़ा फाउंडेशन द्वारा शैक्षिक सामग्री का वितरण

Prem Chand

बिना क्लिनिकल परीक्षण के बच्चों को कोविड का टीका लगाना बड़ी आपदा: हाईकोर्ट

Amit Kumar

एलआईसी में हिस्सा बिक्री की कोशिश तेज

samacharprahari