ताज़ा खबर
Top 10ताज़ा खबरबिज़नेसराज्य

एलआईसी में हिस्सा बिक्री की कोशिश तेज

Share

सलाहकारों के लिए निविदाएं आमंत्रित

मुंबई। लाइफ इंश्योरेंस सेक्टर में लगभग छह दशकों से लाभकारी उपक्रम रही सरकारी कंपनी एलआईसी में सरकार ने अपनी हिस्सेदारी बेचने का फैसला किया है। सरकार ने आईपीओ के तहत अपनी हिस्सेदारी घटाने का फैसला लिया है। विनिवेश विभाग की ओर से ट्रांजैक्शन एडवाइजर के तहत बोली मंगाई है। वित्त मंत्रालय ने इस संबध रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल (आरएफपी) जारी किया है। इच्छुक फर्में 13 जुलाई तक अपनी बोलियां जमा कर सकती हैं। यब बोली 14 जुलाई को खोली जाएंगी। चालू कारोबारी साल के आखिर में सरकार एलआईसी का आईपीओ लॉन्च कर सकती है। हालांकि सरकार कितनी हिस्सेदारी बेचेगी अभी साफ नहीं किया है।

हिस्सेदारी बेचेगी सरकार
चालू वित्त वर्ष में सरकार ने बजट में ऐलान किया था कि जल्द ही भारतीय जीवन बीमा निगम यानी एलआईसी में हिस्सेदारी बेचेगी।  एलआईसी के पॉलिसी धारकों पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा।  एलआईसी की पॉलिसी की सरकार सोवरेन गारंटी लेगी।  इसी के तहत वित्त मंत्रालय ने बीमा कंपनी के प्रस्तावित आईपीओ पर सरकार को शुरुआती सलाह देने के लिए कंसल्टिंग फर्मों, इनवेस्टमेंट बैंकरों और वित्तीय संस्थानों से बोलियां आमंत्रित की गई हैं।  सरकार शुरुआती प्रक्रियाओं के डिपार्टमेंट ऑफ इनवेस्टमेंट एंड पब्लिक एसेट मैनेजमेंट (दीपम) की मदद से दो प्री-आईपीओ ट्रांजेक्शन एडवाइजर नियुक्त करेगी।

90 हजार करोड़ जुटाने का लक्ष्य
इससे पहले सरकार ने आर्थिक बजट में एलआईसी और आईडीबीआई में अपनी हिस्सेदारी बेचकर कुल 90 हजार करोड़ रुपए जुटाने का लक्ष्य रखा है। बता दें कि फरवरी में एलआईसी की वैल्यू लगभग 10 लाख करोड़ रुपए आंकी गई थी। एलआईसी का आईपोओ भारत का अब तक का सबसे बड़ा निवेश होगा।


Share

Related posts

रिया चक्रवर्ती के खिलाफ ड्रग्स केस दर्ज़

samacharprahari

रूस में फंसे 20 भारतीय, रिहाई की कोशिश जारी : विदेश मंत्रालय

Prem Chand

लॉकडाउन लगा सकता है रियल एस्टेट की रिकवरी पर ग्रहण

samacharprahari

नारी शक्ति का ‘मिलिट्री मार्च’: एनडीए से पहली बार 17 महिला योद्धा बनीं अफसर, परेड ग्राउंड पर लिखा गया इतिहास

samacharprahari

कोविड-19 टीकाकरण कराने के लिए किसी को मजबूर नहीं किया जा सकता : सुप्रीम कोर्ट

Prem Chand

दिल्ली एयरपोर्ट पर 62 किलो हेरोइन बरामद, कीमत 434 करोड़

samacharprahari