Samachar Prahari
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरभारतराज्य

लखनऊ में सीएम आवास के पास डबल मर्डर से सनसनी

Share

सीनियर रेलवे अधिकारी की पत्नी और बेटे की हुई निर्मम हत्या

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। प्रदेश में लगातार आपराधिक घटनाएं सामने आ रही हैं। अब राजधानी लखनऊ में एक डबल मर्डर ने पूरे शहर में सनसनी फैला दी है। यह घटना लखनऊ के गौतमपल्ली इलाके की रेलवे कॉलोनी की है। घटनास्थल से मुख्यमंत्री आवास की दूरी काफी कम है।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शनिवार को हुए डबल मर्डर केस ने सनसनी मचा दी है। राजधानी में हुई डबल मर्डर की वारदात कोई मामूली मर्डर केस नहीं बल्कि एक  हाई-प्रोफाइल केस है। भारतीय रेलवे के सीनियर अधिकारी की पत्नी और बेटे की निर्मम हत्या कर दी गई।

इस पूरे मामले में लखनऊ के पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडेय ने बताया कि रेलवे के एक सीनियर अधिकारी आर.डी. बाजपेयी की पत्नी और उनके बेटे की शनिवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई है। कमिश्नर ने बताया कि शनिवार को मां और बेटे दोनों का शव रेलवे कॉलोनी स्थित उनके घर पर पाया गया है। बता दें कि यह रेलवे कॉलोनी लखनऊ के वीवीआइपी क्षेत्र गौतमपल्ली में स्थित है।

 

पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडेय ने कहा कि मामले की शुरुआती जांच में ये लूटपाट के लिए की गई हत्या का मामला नहीं लग रहा है। फिलहाल पुलिस के कई सीनियर अधिकारी मौका-ए-वारदात पर जांच के लिए जुटे हुए हैं। बताया जा रहा है कि जिस घर में इस डबल मर्डर को अंजाम दिया गया, उसमें घरेलू नौकर भी मौजूद थे। फिलहाल पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है।

 


Share

Related posts

एमएमआरडीए का बड़ा कदम: भोरपाड़ा-उल्हासनगर मेट्रो लाइन-5ए के टेंडर जारी; ₹4,063 करोड़ का एक्सटेंशन प्रोजेक्ट तैयार

samacharprahari

एलओसी के पास दिखे कई संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन, जम्मू-कश्मीर में हाई अलर्ट

samacharprahari

स्कूल मालिक ने टीचर का किया रेप

Prem Chand

Leave a Comment