ताज़ा खबर
OtherTop 10राज्य

वाराणसी में दिनदहाड़े गोलीबारी, रामपुर-अमरोहा में पीट पीटकर हत्या

Share

वाराणसी के चौकाघाट क्षेत्र में दिनदहाड़े बाइक सवार समेत दो लोगों की हत्या, एक गंभीर

वाराणसी। उत्तर प्रदेश में क्राइम का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। बदमाशों के हौंसले बुलंद है, पुलिस भी लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रही है। वाराणसी में जहां दिनदहाड़े गोलीबारी की गई तो रामपुर में एक पेट्रोल पंप मालिक की उसके घर के सामने ही हत्या कर दी गई। अमरोहा में भी एक युवक का मर्डर कर दिया गया।

वाराणसी के चौकाघाट क्षेत्र स्थित काली मंदिर के समीप बाइक सवार बदमाशों ने शुक्रवार को ताबड़तोड़ फायरिंग कर सरेराह कैंट थाने के एक हिस्ट्रीशीटर सहित दो लोगों की हत्या कर दी। इस बीच, एक युवक बदमाशों की गोली से घायल हो गया, जिसे मलदहिया स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मृतक युवक के खिलाफ कैंट थाने में पहले से ही कई मामले दर्ज थे। खजुरी निवासी अभिषेक सिंह प्रिंस (36) अवैध असलहों की खरीद-फरोख्त में लिप्त था। अभिषेक मुगलसराय की ओर से बाइक से अपने साथी दीपक के साथ शहर आ रहा था। चौकाघाट स्थित काली मंदिर के सामीप होंडा शाइन बाइक सवार बदमाशों ने अभिषेक को तीन गोली मारी। फायरिंग में एक गोली दीपक की रीढ़ की हड्डी पर लगी है।

इस दौरान वहां से गुजर रहे चौकाघाट क्षेत्र निवासी ट्रॉली चालक बाल्मीकि (52 वर्ष) को भी गोली लगी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। दीपक को मलदहिया स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई गई है।

सूचना पाकर मौके पर एसएसपी अमित पाठक और एसपी सिटी विकास चंद्र त्रिपाठी फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे हैं। पुलिस के अनुसार अवैध असलहों की खरीद-फरोख्त के दौरान ही किसी बात को लेकर मामला बिगड़ा होगा और अभिषेक की हत्या की गई है।

उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में एक पेट्रोल पंप मालिक की पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। केमरी थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात अपने सिमरिया स्थित पेट्रोल पंप से बाइक से घर जा रहे पंप स्वामीपरवेश कुमार 41 वर्ष की कुछ अज्ञात लोगों ने लाठी डंडों से पीटकर ह्त्या कर दी।

अमरोहा में भी एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। अमरोहा के हसनपुर कोतवाली इलाके के गांव सोहरका में 26 वर्षीय युवक हरिओम पुत्र दुरजी की पीट-पीटकर और गला दबाकर हत्या कर दी गई। परिजनों के मुताबिक गुरुवार रात 11 बजे गांव का ही एक व्यक्ति हरिओम को घर से बुलाकर ले गया था।

 


Share

Related posts

मिनिमम बैलेंस न रखने पर पीएनबी ने वसूले 170 करोड़ रुपये

Prem Chand

मंबई में योगी का रोड शो ‘राजनीतिक कारोबार’ : संजय राउत

Prem Chand

कुर्सी से नहीं उठी नर्स तो नाराज हो गए माननीय

samacharprahari

आरक्षण में ‘बंटवारे’ पर देश भर में बवाल

Prem Chand

सरकार के फैसले के खिलाफ सड़क पर उतरेंगे कारोबारी

samacharprahari

बाटला हाउस एनकाउंटर के दोषी आरिज की सजा बरकरार

Prem Chand