ताज़ा खबर
OtherTop 10राज्य

आंध्र प्रदेश: सोने की थाली में खाने वाले पर शिकंजा, बड़े घोटाले का पर्दाफाश

Share

हैदराबाद। सोने की थाली, सोने का गिलास, सोने का लोटा. हीरे, माणिक, पन्ना और नीलम से जड़े सोने के भारी जेवरात पहनने वाले धनकुबेर के घर छापा मारने पहुंचे सीबीसीआईडी (CBCID) के अफसर भी हैरान रह गए। सोने-चांदी और हीरे-जवाहरात को तौलने के लिए तराजू तक लाना पड़ा। नोटों को गिनते-गिनते उनके हाथ थक गए। कड़प्पा जिले में रहने वाले गुज्जुला श्रीनिवासलु के घर से एक करोड़ नगद, करीब 3 किलो वजन के सोने के जेवरात, 2 किलो से ज्यादा चांदी और महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए गए हैं। बैंक अकाउंट और लॉकर्स की तलाशी होना अभी बाकी है। चंद्रबाबू नायडू की सरकार के दौरान गुज्जुला श्रीनिवासलु आंध्र प्रदेश स्टेट हैंडलूम वीवर कॉपरेटिव सोसाइटी के चेयरमैन थे।

फर्जी संगठनों के नाम पर घोटाला

सीबीसीआईडी की टीम ने एपीसीओ के पूर्व चेयरमैन के घर और दफ्तर पर एक साथ छापा मारा। इसके अलावा उसके करीबियों के घरों को भी सर्च किया गया। आरोप है कि गुज्जुला श्रीनिवासलु ने अपने कार्यकाल के दौरान हैंडलूम वीवर कॉपरेटिव सोसाइटी में जमकर धांधली की। बुनकरों को सरकार की तरफ से दी जाने वाली सब्सिडी डकार ली गई। इसके लिए कागजों पर बुनकरों के संगठन खड़े किए गए। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आंध्र प्रदेश में कई फर्जी बुनकरों की सोसाइटी रजिस्टर हुईं और फिर सरकारी सब्सिडी उन सोसाइटी के अकाउंट में ट्रांसफर कर दी गई।

छापेमारी में मिले काफी समान

आरोप यह भी है कि सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के लिए स्कूल यूनिफॉर्म खरीदने में भी धांधली हुई। बच्चों की यूनिफॉर्म के लिए हैंडलूम का कपड़ा सप्लाई किया जाना था, लेकिन हैंडलूम क्लॉथ कि जगह पॉलिएस्टर क्लॉथ खरीदा गया। कागजों में दिखाया गया कि कपड़ा बुनकारों से खरीदा गया है, लेकिन आरोप है कि मिल का सस्ता कपड़ा सप्लाई कर दिया गय।

केस दर्ज
आंध्र प्रदेश स्टेट हैंडलूम वीवर कॉपरेटिव सोसाइटी में हुई कथित धांधली की शिकायत मंगलगिरी पुलिस थाने में दर्ज की गई। घोटाले के तार आंध्र प्रदेश के कई जिलों से जुड़े होने की वजह से जांच का जिम्मा सीबीसीआईडी को सौंप दिया गया। इस मामले में सीआईडी ने छापेमारी की यह पहली बड़ी कार्रवाई की है। गुज्जुला श्रीनिवासलु के घर से एक करोड़ नकद, करीब 3 किलो वजन के सोने के जेवरात, 2 किलो से ज्यादा चांदी और महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए गए हैं। बैंक अकाउंट और लॉकर्स की तलाशी होना अभी बाकी है।

 


Share

Related posts

भारत-पाकिस्तान तनाव युद्ध की कगार पर, दोनों देशों की अर्थव्यवस्थाएं संकट में

samacharprahari

आयकर विभाग ने डिप्टी सीएम के परिवार की सपत्ति जब्त की

samacharprahari

ये जो खबरें हैं ना…. 7

samacharprahari

लेबर कॉलोनी में भीषण आग, एक मजदूर की मौत

Prem Chand

ये जो खबरें हैं ना…. 12वीं किश्त….

samacharprahari

सैय्यद सिकंदर अली को मिली बड़ी जिम्मेदारी

Prem Chand