ताज़ा खबर
OtherPoliticsदुनिया

डेमोक्रेटिक पार्टी के आधिकारिक रूप से प्रत्याशी बने जो बाइडेन

Share

न्यूयॉर्क। डेमोक्रेटिक पार्टी ने आधिकारिक रूप से जो बाइडेन को आगामी राष्ट्रपति चुनाव के लिए पार्टी का प्रत्याशी नामित किया है। उनका मुकाबला अब तीन नवंबर को होने वाले मतदान में रिपब्लिकन पार्टी प्रत्याशी एवं मौजूदा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से होगा।

डेमोक्रेटिक पार्टी के डिजिटल राष्ट्रीय सम्मेलन में पूरे देश के पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पुरजोर तरीके से पूर्व उपराष्ट्रपति बाइडेन का समर्थन किया है। डेमोक्रेटिक पार्टी द्वारा नामित किया जाना बाइडेन के लिए बड़ी राजनीतिक जीत माना जा रहा है, जो पहले भी दो बार पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी हासिल करने का प्रयास कर चुके थे।

हालांकि, डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से उनका उम्मीदवार बनना तय था क्योंकि पार्टी प्राइमरी चुनावों में उन्होंने बढ़त बनाई थी और यह महज औपचारिकता थी। सम्मेलन के दूसरे दिन पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और युवा चेहरों ने उनका समर्थन किया। उनका मानना है कि बाइडेन के पास ट्रम्प द्वारा पैदा की गई अराजकता को ठीक करने के लिए अनुभव एवं ऊर्जा, दोनों है।

पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन, पूर्व विदेशमंत्री जॉन कैरी, पूर्व रिपब्लकन विदेशमंत्री कॉलिन पॉवल इस दौरान मौजूद थे। उन्होंने ‘ नेतृत्व मायने रखता ’ थीम का समर्थन किया। पूर्व राष्ट्रपति जिम्मी कार्टर भी 95 वर्ष की उम्र का होने के बावजूद सम्मेलन में दिखाई दिए।

बिल क्लिंटन ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘डोनाल्ड ट्रम्प कहते हैं कि हम विश्व का नेतृत्व कर रहे हैं। खैर हम दुनिया के सबसे बड़े औद्योगिकीकरण वाली एकमात्र अर्थव्यवस्था हैं और हमारी बेरोजगारी दर तिगुनी है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘आज के वक्त में ओवल ऑफिस (अमेरिकी राष्ट्रपति का कार्यालय) को कमान केंद्र होना चाहिए न कि उथल-पुथल पैदा करने वाला। वहां अभी केवल अफरातफरी है।’’

 


Share

Related posts

महाराष्ट्र के पालघर जिले में भूकंप का झटका

samacharprahari

सचिन वाझे के राजनीतिक हैंडलर का पता लगाए जांच एजेंसीः देवेन्द्र फडणवीस

samacharprahari

लखीमपुर गैंगरेप: अखिलेश यादव बोले- झकझोरने वाली घटना, बीजेपी राज में उत्पीड़न चरम पर

samacharprahari

विद्यार्थियों को स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ देने की मांग

Prem Chand

डिजिटल इंडिया पर सवार भारत, संकट ने खोले विकास के रास्ते

samacharprahari

स्टूडेंट ने कहा, ‘मेरे पास इनपुट है…इंड‍िगो के 40 विमान गिरा दिए जाएंगे’

samacharprahari