ताज़ा खबर
OtherTop 10ताज़ा खबरभारतराज्य

पिछले चार महीनों में गईं करीब दो करोड़ नौकरियां, अब अर्थव्यवस्था का सच नहीं छुप नहीं सकता: राहुल गांधी

Share

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को एक खबर का हवाला देते हुए दावा किया कि पिछले चार महीनों में करीब दो करोड़ लोगों की नौकरियां चली गईं और अब ‘अर्थव्यवस्था के सर्वनाश’ का सत्य देश से नहीं छिप सकता।

 

दो करोड़ परिवार प्रभावित

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने ट्वीट किया, ‘‘पिछले चार महीनों में क़रीब दो करोड़ लोगों ने नौकरियां गंवाईं हैं। दो करोड़ परिवारों का भविष्य अंधकार में है। फेसबुक पर झूठी खबरें और नफ़रत फैलाने से बेरोज़गारी और अर्थव्यवस्था के सर्वनाश का सत्य देश से नहीं छुप सकता।’’

जुलाई में 50 लाख बेरोजगार

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने इसी विषय पर दावा किया, ‘‘अब सच्चाई जग ज़ाहिर है। देश भर में जारी लॉक डाउन के दौरान केवल अप्रैल-जुलाई 2020 में ही 1.90 करोड़ नौकरीपेशा लोगों की नौकरी गई है। अकेले जुलाई माह में 50 लाख नौकरी गई। इसके अलावा कृषि और निर्माण क्षेत्र में भी 41 लाख लोगों की नौकरी गई है। भाजपा ने देश की रोज़ी-रोटी पर ग्रहण लगाया है।’’

सीएमआईई के आंकड़े कहते हैं

राहुल गांधी और सुरजेवाला ने जिस खबर का हवाला दिया उसके मुताबिक, कोरोना वायरस महामारी के बीच अप्रैल से अब तक 1.89 करोड़ लोगों को अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ा है। ‘सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकॉनामी’ (सीएमआईई) के आंकड़ों में यह बात सामने आई है। इसमें कहा गया है कि पिछले महीने यानी जुलाई में लगभग 50 लाख लोगों ने नौकरी गंवाई है।

 


Share

Related posts

मुंबई में आफत बनी मूसलाधार बारिश: जनजीवन थमे, आपात स्थिति घोषित

samacharprahari

धनंजय मुंडे से जबरन वसूली की कोशिश में महिला गिरफ्तार

Prem Chand

भारत की नई हाइपरसोनिक मिसाइल रुद्रम-4: DRDO की बड़ी कामयाबी

samacharprahari

कांस्टेबल भर्ती पेपर लीक कांड में यूपी STF ने दबोचा

Prem Chand

अंतरिक्ष में फिर बुलंद हुआ इंसानी जज्बा: 50 साल बाद चंद्रमा की दहलीज पर नासा का ‘आर्टेमिस II’ मिशन रवाना

samacharprahari

चीन का एक और रॉकेट अनियंत्रित, कहीं भी गिरने का खतरा

Vinay