ताज़ा खबर
OtherTop 10मूवी

फ़ोर्ब्स की टॉप 10 में शामिल इकलौते बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार

Share

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार के फैंस के लिए एक अच्छी खबर है। अक्षय कुमार ने हाईएस्ट पेड एक्टर्स की लिस्ट में अपनी जगह बनाई है। उनकी पिछली फिल्में केसरी, मिशन मंगल, हाउसफुल 4 और गुड न्यूज की सफलता ने उनके करियर में ऐसे चार चांद लगाए हैं कि वह सबसे ज्यादा पैसे कमाने वाले भारतीय फिल्मी हस्ती बन गए हैं। फोर्ब्स की दुनिया में सर्वाधिक कमाई करने वाले टॉप-10 अभिनेताओं की सूची में अक्षय कुमार इकलौते भारतीय हैं।

हाल ही में बिज़नेस मैगज़ीन फोर्ब्स ने साल 2020 के लिए हाईएस्ट पेड एक्टर्स की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में हॉलीवुड एक्टर ड्वेन जॉनसन का नाम सबसे ऊपर है। वहीं, इस लिस्ट के टॉप 10 में बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने अपनी जगह बनाई है। हालांकि पिछले साल वह इस लिस्ट में चौथे पायदान पर थे।

फोर्ब्स ने साल 2020 के लिए हाईएस्ट पेड एक्टर्स की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में ड्वेन जॉनसन ने लगातार दूसरे साल भी नंबर एक पर अपनी जगह बनाई है। साल 2019 में  ड्वेन जॉनसन की कमाई 8.94 करोड़ डॉलर रही थी। वहीं, जून 2019- जून 2020 में ड्वेन जॉनसन की कमाई 8.75 करोड़ डॉलर रही।

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने भी इस साल लिस्ट में अपना नाम शामिल किया है। अक्षय की जून 2019- जून 2020 तक की कमाई 4.85 करोड़ डॉलर (करीब 362.78 करोड़ रुपए) रही। हालांकि, अक्षय की कमाई बीते एक साल में 22 फीसदी घटकर गई है। बता दे कि अक्षय कुमार फ़ोर्ब्स की इस लिस्ट में छठे स्थान पर है। पिछले साल वह इस लिस्ट में 4 स्थान पर थे।

हाईएस्ट पेड एक्टर्स

1- ड्वेन जॉनसन – 87.5 मिलियन डॉलर

2- रयान रेनॉल्ड्स – 71.5 मिलियन डॉलर

3- मार्क वालबर्ग – 58 मिलियन डॉलर

4- बेन एफलेक – 55 मिलियन डॉलर

5- विन डीजल – 54 मिलियन डॉलर

6- अक्षय कुमार – 48.5 मिलियन डॉलर

7- लिन मैनुएल मिरांडा – 45.5 मिलियन डॉलर

8- विल स्मिथ – 44.5 मिलियन डॉलर

9- एडम सैंडलर – 41 मिलियन डॉलर

10- जैकी चेन – 40 मिलियन डॉलर

 


Share

Related posts

शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी

Prem Chand

रिलायंस का मार्केट कैप 12 लाख करोड़ के पार

samacharprahari

अदालत ने एचडीआईएल के प्रवर्तकों सारंग और राकेश वधावन को जमानत दी

Prem Chand

साइबर धोखाधड़ीः दो नाइजीरियाई सहित तीन ठग गिरफ्तार

Prem Chand

दिल्ली हवाई अड्डे से 2.95 करोड़ रुपये का सोना जब्त

Prem Chand

मेडिकल कॉलेज में बेटी के दाखिले के लिए डॉक्टर से 41 लाख की ठगी

Amit Kumar