ताज़ा खबर
OtherPoliticsराज्य

उत्तर प्रदेश में अपराध की बढ़ती घटनाओं पर प्रियंका गांधी ने मुख्यमंत्री बिष्ट को लिखा पत्र

Share

लखनऊ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अजय सिंह बिष्ट को पत्र लिखकर आरोप लगाया है कि ‘उत्तर प्रदेश में अपराध और कोरोना वायरस दोनों बेलगाम हो चुके हैं’। यह जानकारी उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया संयोजक ललन कुमार ने शनिवार को दी।

प्रियंका ने मुख्यमंत्री को पत्र में लिखा है, ‘‘पिछले दिनों मैंने एक पत्र के माध्यम से प्रदेश में बढ़ रही आपराधिक घटनाओं की तरफ आपका ध्यान आकृष्ट करने की कोशिश की थी। दिन दहाड़े आम लोगों के साथ घट रही आपराधिक घटनाओं के चलते प्रदेश के आमजनों के मन में एक डर का भाव बैठ गया है। प्रदेश में अपराध और कोरोना वायरस दोनों बेलगाम हो चुके हैं।”

उत्तर प्रदेश की प्रभारी महासचिव ने पत्र में लिखा कि उन्होंने लोगों को कहते सुना है कि ‘‘उत्तर प्रदेश में अपहरण एक उद्योग बन चुका है और हत्या एक रोजनामचा। लूट एवं बलात्कार की घटनाओं से प्रदेश दहल उठा है। यह सब सिर्फ एक चीज की तरफ इशारा करता है कि किसी न किसी कारण से अपराधी बेखौफ हैं और शासन-प्रशासन का इकबाल खत्म हो गया है।”

कांग्रेस महासचिव ने संभल जिले में हाल ही में हुई एक आपराधिक घटना का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री को लिखा है, ‘‘पुनः एक घटना के माध्यम से पूरे प्रदेश में कानून-व्यवस्था की लचर स्थिति की तरफ मैं आपका ध्यान आकृष्ट करना चाहती हूँ। संभल जिले के चंदौसी में रहने वाले रामौतार शर्मा इफ्को किसान सेवा केंद्र से सेवानिवृत्त थे और गाँव बिचेटा चौराहे पर खाद की दुकान चलाते थे। शर्मा और उनके बेटे पर गत 30 जुलाई की शाम को दुकान से वापस जाते वक्त बदमाशों ने गोली चलाई व उनके पैसे लूट लिए। इस घटना में शर्मा की मृत्यु हो गई और उनके बेटे बाल-बाल बचे। इस घटना से पूरे क्षेत्र में रोष व्याप्त है।”

प्रियंका गांधी ने कहा कि जल्द से जल्द अपराधियों को पकड़कर शर्मा के परिवार को न्याय दिलाया जाए। पत्र में उन्होंने लिखा है कि अपराध की बढ़ती घटनाओं से उत्तर प्रदेश में भय का माहौल है। आम जन, महिलाएँ, बच्चे, व्यापारी इत्यादि डर के साये में हैं। उन्होंने पत्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कानून व्यवस्था को ठीक करने और आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए गुजारिश की है।


Share

Related posts

यूक्रेन में नाटो के साथ जंग का खतरा!

samacharprahari

सरकार बनाने के लिए BJP ‘सत्ता जिहाद’ में लिप्त है: उद्धव ठाकरे

Prem Chand

हूती विद्रोहियों का करारा प्रहार: अमेरिकी F-35, F-16 पर मिसाइलों का खतरा

samacharprahari

जम्मू-कश्मीर में आतंक का नया चेहरा: 11 साल में 3,000 आतंकी हमले, 650 शहादतें

samacharprahari

फडणवीस मंत्रिमंडल का विस्तार, नागपुर में मंत्रियों ने ली शपथ

Prem Chand

लॉकडाउनः भारत में जून से 18000 टन कोरोना कचरा पैदा हुआ

Girish Chandra