ताज़ा खबर
OtherTop 10ताज़ा खबरदुनियाभारत

अंतरिक्ष यात्रियों को समुद्र में उतारने का सपना होगा साकार

Share

केप केनवरल। स्पेसएक्स (Spaceex) और नासा (NASA) की 45 वर्ष में पहली बार किसी अंतरिक्ष यात्री (Space Traveler) को सीधे समुद्र में उताने की योजना साकार होने जा रही है। अंतरिक्ष से वापसी की तैयारी कर रहे अमेरिका के दो अंतरिक्ष यात्रियों ने कहा है कि उन्होंने ‘सीसिक बैग’ तैयार कर लिए हैं। बता दें कि मार्च 2020 से ही अंतरिक्ष यात्रियों को वापस लाने की तैयारी चल रही थी।

ड्रैगन को मैक्सिको की खाड़ी में उतारने की योजना
स्पेसएक्स और नासा की 2 अगस्त, रविवार दोपहर डाउग हर्ले और बॉब बेनकेन को कंपनी के ड्रैगन कैप्सूल में मैक्सिको की खाड़ी में उतारने की योजना है। फ्लाइट कन्ट्रोलर्स चक्रवात इसाइएस पर करीब से नजर रख रहे हैं, जिसके फ्लोरिडा के पूर्वी तट पर आने की आशंका है और जहां उन्हें उतारने की योजना है वह स्थान फ्लोरिडा के करीब है।

हर्ले और बेनकेन लहरों में बीमार पड़ गए

हर्ले ने कहा कि अगर वह और बेनकेन लहरों में बहते हुए बीमार पड़ गए तो यह चालक दल के लिए कोई नयी बात नहीं होगी। इससे पहले 1970 में स्काईलैब से आने वाले अंतरिक्ष यात्री भी समुद्र में उतरने के बाद बीमार पड़ गए थे। हर्ले ने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से चालक दल के अंतिम संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पानी में लैंड करने पर बीमार महसूस करना साधारण बात है।’

कैप्सूल 31 मई से अंतरिक्ष स्टेशन पर है
यह स्पेसएक्स का अतंरिक्ष यात्रियों को सीधे समुद्र में लैंड कराने का पहला मौका है। लैंडिंग के साथ ही 30 मई को नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर से शुरू हुई। दो माह की टेस्ट फ्लाइट का समापन हो जाएगा। करीब एक दशक के बाद अमेरिका से किसी चालक दल की यह पहली उड़ान थी। अंतरिक्ष यात्रियों को ले जाने वाला कैप्सूल 31 मई से अंतरिक्ष स्टेशन पर है।

एक घंटा ड्रैगन कैप्सूल पानी में रहेगा 
हर्ले ने कहा कि ड्रैगन के आपातकाल तथा अन्य उपकरणों की ठीक तरह से जांच कर ली गई है। लांच और गंतव्य तक पहुंचने में कोई बाधा नहीं हुई तो हम उम्मीद कर रहे हैं कि सागर में उतरने में भी कोई दिक्कत नहीं होगी। ड्रैगन कैप्सूल करीब एक घंटे तक पानी में रहेगा और इसके बाद इसे एक क्रेन के जरिए निकाल कर स्पेसएक्स रिकवरी शिप पर रखा जाएगा। इस दौरान फ्लाइट सर्जन और रिकवरी दल के सदस्य मौजूद रहेंगे।


Share

Related posts

महिला सुरक्षा के लिए सीसीटीवी व पुलिस गश्त बढ़ाना जरूरी

Amit Kumar

ग्लोबल एआई बूम में ताइवान-कोरिया का $800 अरब का दबदबा, भारत सिर्फ मोबाइल पैकेजिंग तक सीमित

samacharprahari

ईडी सिर्फ ‘आपराधिक साजिश’ के आधार पर मनी लॉन्ड्रिंग का मुकदमा नहीं दर्ज करेगी 

samacharprahari

ED का एक्शन: महाराष्ट्र के JIIU ट्रस्ट की 406 करोड़ विदेशी फंडिंग जांच

Prem Chand

ट्रंप को टैरिफ की नई ताकत, रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर 100% तक शुल्क का प्रावधान

samacharprahari

किसानों को मुआवज़ा और ब्याज के मामले में सुप्रीम कोर्ट ओपन कोर्ट में सुनेगा NHAI की पुनर्विचार याचिका

samacharprahari