ताज़ा खबर
Otherराज्य

पिछले सात वर्षों में मुंबई में 3945 इमारतें गिरी, 300 लोगों की मौत और 1146 घायल

Share

मुंबई । RTI रिपोर्ट के मुताबिक पिछले साल, 2019 में घर, जर्जर इमारत और इमारतों के कुछ हिस्सों के ढहने की 622 घटनाएं हुईं, जिसमें 51 लोग मारे गए और 227 अन्य घायल हो गए। 

  इन आकड़ों को देखा जाए तो 2013 में कुल 531 घर / मकान / दीवारों के हिस्सों समेत इमारतों के कुछ हिस्सों का पतन हुआ। जिसमें 101 लोगों की मौत और 183 घायल हुए जबकि 2014 में कुल 343 हादसों में कुल 21 लोग मारे गए थे और कुल 100 लोग घायल हुए। वहीं 2015 में कुल 417 हादसों में कुल 15 लोग मारे गए थे और कुल 120 लोग घायल हुए।

 वर्ष 2016 में कुल 486 हादसों में कुल 24 लोग मारे गए थे और कुल 172 लोग घायल हुए। जबकि 2017 में कुल 568 हादसों में कुल 66 लोग मारे गए थे और कुल 165 लोग घायल हुए। साल 2018 में कुल 619 हादसों में कुल 15 लोग मारे गए थे और कुल 79 लोग घायल हुए थे।

2019 में किसी इमारत या इमारत का हिस्सा गिरने, नाले में गिरने, डूबने जैसे कुल 9,943 हादसे हुए हैं जिसमें 137 लोग मारे गए हैं और 579 लोग घायल हुए हैं। 


Share

Related posts

रूस का सुखोई-34 फाइटर जेट क्रैश

Prem Chand

उम्मीदवारों की कुंडली में ‘राजयोग’ जगा रहे ज्योतिषी!

samacharprahari

हापुड़ की केम‍िकल फैक्‍टरी में बॉयलर फटा

Prem Chand

केजरीवाल पर तीसरी बार हमला

Prem Chand

पश्चिम रेलवे ने 124 टिकट दलालों को अरेस्ट किया

Prem Chand

जहाज उड़ाने से पहले पता चला ‘पियक्कड़’ हैं पायलट

Girish Chandra