Samachar Prahari
Other

अनंतनाग में सुरक्षाबलों ने जैश के 2 आतंकवादियों को मार गिराया

Share

श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग में सोमवार को एक मुठभेड़ में जैश-ए-मुहम्मद के दो आतंकवादी मारे गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस सूत्रों ने कहा कि सिरहामा में सुबह शुरू हुआ एनकाउंटर दोनों आतंकवादियों के मारे जाने के बाद समाप्त हो गया। मारा गया एक आतंकवादी स्थानीय था, जबकि दूसरा पाकिस्तानी नागरिक था। दोनों के पास से हथियार बरामद कर लिए गए हैं।

आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना मिलने के बाद, सुरक्षाबलों ने क्षेत्र को चारों तरफ से घेर लिया और दोनों तरफ से हुई गोलीबारी में आतंकवादी मारे गए। यह पुलिस और सेना द्वारा चलाया गया संयुक्त अभियान था।


Share

Related posts

विनोद तावड़े पर पैसे बांटने का लगा आरोप

Prem Chand

जम्मू कश्मीर से अर्धसैनिक बलों की 100 कंपनियों को वापस बुलाएगी सरकार

samacharprahari

रेलवे का किराया प्रीमियम, लेकिन सुरक्षा ‘लोकल’ ही रह गई है!

Prem Chand

Leave a Comment