ताज़ा खबर
Other

रिश्वत लेकर मतदान करने वाले एमपी या एमएलए अब नपेंगे

Share

नई दिल्ली, 05 अक्टूबर । सुप्रीम कोर्ट ने सांसदों को रिश्वत लेने के मामले में मुकदमें से छूट देने के अपने 1998 के फैसले पर पुनर्विचार कर फैसला सुरक्षित रख लिया है। सांसदों और विधायकों के विशेषाधिकार से जुड़े एक अहम सवाल पर SC के 7 जजों की बेंच ने फैसला सुरक्षित रखा है। सुप्रीम कोर्ट यह तय करेगा कि अगर सांसद या विधायक रिश्वत लेकर सदन में मतदान करता है तब उस पर मुकदमा चलेगा या नहीं। बता दें कि नरसिम्हा राव सरकार के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग करने के दौरान झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री शिबू सोरेन और पार्टी के चार दूसरे सांसदों ने अविश्वास प्रस्ताव के खिलाफ वोटिंग के लिए रिश्वत ली थी। सीबीआई ने इस सब सांसदों के खिलाफ मामला दर्ज किया था, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें संविधान के अनुछेद 105 के तहत मिली छूट के तहत मामला रद्द कर दिया था।


Share

Related posts

टीआरपी घोटाला: हंसा का पूर्व कर्मचारी यूपी से गिरफ्तार

Prem Chand

इटावा में एक साथ चार शावकों की मौत से मचा हड़कंप, सफारी प्रबंधन जांच में जुटा

Prem Chand

सेबी ने फ्रैंकलिन टेम्पलटन पर लगाया 15 करोड़ का जुर्माना

samacharprahari

आईएमए घोटालाः 28 आरोपियों के खिलाफ पूरक आरोपपत्र दायर

Prem Chand

वेतन व्यवस्था का सच: सरकारी कर्मचारी vs साहब, न्यूनतम वेतन भी निजी मजदूर से पीछे

samacharprahari

3269 करोड़ रुपये की बैंक धोखाधड़ी, सीए अरेस्ट

Vinay