ताज़ा खबर
OtherTop 10राज्य

पवई की एक इमारत में आग

Share

मुंबई। पूर्वी उपनगर पवई में स्थित हीरानंदानी गार्डन्स में एक सात मंजिला व्यावसायिक इमारत में बुधवार की सुबह अचानक आग लग गई। इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि इमारत की पांचवी मंजिल पर बुधवार की सुबह लगभग सवा छह बजे दूसरी श्रेणी (लेवल-2) आग लग गई थी। आग की लपटों में बिजली के तार भी आ गए थे, जिसके जरिये आग इमारत में फैल गई। पूरी इमारत आग की चपेट में आ गई। इमारत की पांचवी और छठी मंजिल पर धुआं फैल गया। घटना की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां, एक फोम टेंडर और चार ‘जम्बो’ टैंकर को रवाना किया गया। आग को काबू करने में अधिकारियों को सफलता मिली। आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है।


Share

Related posts

DRDO ने दागा ‘सीक्रेट हथियार’

Amit Kumar

श्रीकृष्ण जन्मभूमि केस ट्रांसफर करने की याचिका खारिज

Prem Chand

एफडी तोड़कर विकास! बीएमसी का अब तक का सबसे बड़ा बजट

samacharprahari

100 रुपये के स्टैंप पर अब नहीं होगी खरीद-फरोख्त

samacharprahari

नहीं लगा टीका, तो एयर इंडिया के पायलट करेंगे काम बंद

samacharprahari

दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों में भारत के 22 शहर

samacharprahari