ताज़ा खबर
Other

दो लाख जांच करने का नया रिकॉर्ड

Share

भारत में एक दिन में 19720 नए मामले, 634 लोगों की मौत

नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के दो लाख से अधिक मामलों की जांच करने का नया रिकॉर्ड बनाया गया है। इस बीच, देश में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के रिकॉर्ड 19,720 मामले सामने आए और 465 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही बुधवार को संक्रमितों की कुल संख्या 4,66,010 पर पहुंच गई, जबकि मृतकों का आंकड़ा 14,645 हो गया।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में अब भी 1,86,210 लोग संक्रमित हैं, जबकि 2,65,100 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और एक मरीज देश छोड़कर जा चुका है। एक अधिकारी ने बताया, ‘‘अभी तक करीब 56.71 प्रतिशत मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।”

कोरोना वायरस से संक्रमित कुल मरीजों में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। भारत में लगातार पांचवें दिन कोविड-19 के 15,000 से अधिक मामले सामने आए। बुधवार सुबह तक जिन 465 मरीजों की मौत हुई, उनमें से 248 लोगों की महाराष्ट्र में, 68 की दिल्ली में, तमिलनाडु में 39, गुजरात में 26, उत्तर प्रदेश में 19, पश्चिम बंगाल में 11, राजस्थान और हरियाणा में नौ-नौ, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में आठ-आठ, पंजाब और मध्य प्रदेश में चार-चार, तेलंगाना में तीन, जम्मू कश्मीर, ओडिशा तथा उत्तराखंड में दो-दो लोगों की मौत हुई। केरल, बिहार और पुडुचेरी में कोविड-19 से एक-एक व्यक्ति की मौत हुई।

आईसीएमआर कोरोना जांच के लिए नई प्रयोगशालाओं और आरटी-पीसीआर किटों को मंजूरी देकर अपनी सुविधाओं में निरंतर बढ़ोतरी कर रहा है। अब तक विभिन्न कंपनियों की कुल 123 आरटी-पीसीआर किटों का मूल्यांकन किया जा चुका है। आईसीएमआर ने आरटी-पीसीआर परीक्षण के साथ-साथ कंटेनमेंट जोन में कोविड-19 की जांच के लिए रैपिड एंटीजन टेस्ट किट के उपयोग की भी सिफारिश की है। कोविड-19 के नमूनों की जांच के लिए देशभर में एक हजार प्रयोगशालाओं की व्‍यवस्‍था की है।


Share

Related posts

एनसीबी ने ड्रग केस में इकबाल कासकर को गिरफ्तार किया

samacharprahari

असमानता सामाजिक और आर्थिक संकट का रूप ले चुकी है: कांग्रेस

samacharprahari

दैनिक राशिफल मंगलवार, सितम्बर 15, 2020

samacharprahari

मेडिकल कॉलेज में बेटी के दाखिले के लिए डॉक्टर से 41 लाख की ठगी

Amit Kumar

प्रधानमंत्री ने भारतीय क्षेत्र चीन को सौंप दिया: राहुल

samacharprahari

सड़क हादसे में चार की मौत, कार के उड़े परखच्चे

Prem Chand