Samachar Prahari
Otherताज़ा खबरबिज़नेसराज्य

पश्चिम रेलवे को 1429 करोड़ का नुकसान

Share

लॉकडाउन के कारण भारी नुक़सान
मुंबई। कोरोमा महामारी से उपजे संकट के कारण देश भर में सरकारी व निजी कंपनियों के साथ ही आम लोगों के सामने भी आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। रेलवे को सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा है। रेलवे की कमाई में भारी कमी आई है। पश्चिम रेलवे को अब तक 1400 करोड़ रुपए से ज्यादा की चपत लग चुकी है।

पश्चिम रेलवे के प्रमुख जनसंपर्क अधिकारी भाकर ने बताया कि कोरोना वायरस के कारण पश्चिम रेलवे की कुल कमाई घटी है। अब तक रेलवे को 1429 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। उपनगरीय खंड में पश्चिम रेलवे को 206.03 करोड़ रुपये और गैर-उपनगरीय के लिए 1223.07 करोड़ रुपये का नुक़सान हुआ है। इसके साथ ही टिकटों के निरस्तीकरण के बाद पश्चिम रेलवे ने 359.18 करोड़ रुपए का रिफंड भी दिया है। मुंबई डिवीजन ने सबसे ज्यादा 169.13 करोड़ रुपए से अधिक का रिफंड किया है। अब तक, 55.02 लाख यात्रियों ने पश्चिम रेलवे मार्ग पर अपने टिकट रद्द कर दिए हैं।


Share

Related posts

22 साल बाद वोट से तय होगा कांग्रेस का अध्यक्ष

samacharprahari

एनएसई की पूर्व सीईओ चित्रा रामकृष्ण गिरफ्तार

samacharprahari

कनाडा में प्‍लेन क्रैश, 2 भारतीय पायलटों की मौत

Prem Chand

Leave a Comment