ताज़ा खबर
OtherTop 10टेकताज़ा खबरभारतराज्यलाइफस्टाइल

चीन से साइबर हमले बढ़े

Share

पांच दिनों में 40 हजार से अधिक मामले

मुंबई। चीन के हैकरों ने भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संरचना और बैकिंग सेक्टर पर पिछले पांच दिनों में 40 हजार से अधिक साइबर हमले किए। यह जानकारी मंगलवार को महाराष्ट्र पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी।

साइबर सुरक्षा ऑडिट कराएं
राज्य पुलिस की साइबर शाखा ‘महाराष्ट्र साइबर’ के अधिकारियों ने बताया कि इंटरनेट का उपयोग करने वाले लोगों को इस तरह के हमले से सतर्क रहना चाहिए और अपने आईटी सिस्टम का साइबर सुरक्षा ऑडिट कराना चाहिए। साइबर शाखा के विशेष पुलिस महानिरीक्षक यशस्वी यादव ने कहा कि पूर्वी लद्दाख में दोनों देशों की सेनाओं के बीच तनाव के बाद ऑनलाइन हमले बढ़े हैं। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र साइबर ने इन प्रयासों की सूचना जुटाई और उनमें से अधिकतर चीन के चेंगदु इलाके से पाए गए।

हैकिंग के 40300 प्रयास हुए

विशेष पुलिस महानिरीक्षक ने कहा, ‘हमारी सूचना के मुताबिक, पिछले चार-पांच दिनों में भारतीय साइबर स्पेस के संसाधनों पर साइबर हमले के, कम से कम 40,300 प्रयास हुए। हमले का उद्देश्य सेवा देने से मनाही, इंटरनेट प्रोटोकॉल को हाईजैक करना और जाल में फंसाना शामिल है।’

 

20 लाख भारतीय ई-मेल आईडी होने का संदेह
महाराष्ट्र के साइबर अधिकारियों के मुताबिक, इन हैकर्स के पास करीब 20 लाख भारतीय ई-मेल आईडी होने का संदेह है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार के अधिकारियों के साथ ही निजी इंटरनेट उपयोगकर्ताओं को इन हमलों से सुरक्षा करनी चाहिए, जहां फर्जी ई-मेल या संदेश भेजकर गोपनीय पासवर्ड या पास कोड हासिल करने का प्रयास किया जाता है। इस तरह का एक फर्जी ई-मेल ‘एनकोव2019एटगोवडॉटइन’ पाया गया है, जो दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, चेन्नई और अहमदाबाद के निवासियों को नि:शुल्क कोविड-19 जांच के लिए फर्जी सूचना के तौर पर भेजा जाता है।


Share

Related posts

चालू वित्त वर्ष में भारत की अर्थव्यवस्था में आएगी 9 पर्सेंट की गिरावट

samacharprahari

चीन को जवाब देने के लिए ‘आत्मनिर्भर’ होने की जरूरत: शिवसेना

samacharprahari

नौसेना में महिलाओं को अहम जिम्मेदारी, पहली बार युद्धपोत पर तैनात होंगी दो अधिकारी

samacharprahari

संपादकीय: शांति की आड़ में संसाधनों की लूट

samacharprahari

नवी मुंबई हवाईअड्डे के नामकरण को लेकर प्रदर्शन

Prem Chand

मिनिमम बैलेंस न रखने पर पीएनबी ने वसूले 170 करोड़ रुपये

Prem Chand