ताज़ा खबर
Otherबिज़नेस

आईसीआईसीआई ने इंश्योरेंस बिजनेस की 1.5 फीसदी हिस्सेदारी बेची

Share

मुंबई। आईसीआईसीआई बैंक ने अपनी अनुषंगी जीवन बीमा इकाई ‘आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस कंपनी’ में 1.5 प्रतिशत हिस्सेदारी 840 करोड़ रुपये में बेच दी है।
आईसीआईसीआई बैंक की ओर से सोमवार को जानकारी देते हुए कहा कि इंश्योरेंस बिजनेस की 1.5 फीसदी हिस्सेदारी बेचने के बाद प्रबंधन को कंपनी के बहीखाते दुरुस्त करने में मदद मिलेगी। पिछले हफ्ते बैंक ने अपनी अनुषंगी साधारण बीमा कंपनी ‘आईसीआईसीआई लॉम्बार्ड’ में भी 3.96 प्रतिशत हिस्सेदारी 2,250 करोड़ रुपये में बेची थी।

बैंक ने नौ मई को 2019-20 के वित्तीय परिणामों की घोषणा करते वक्त कहा था कि वह अपने बहीखातों को दुरुस्त करने के लिए प्रयासरत रहेगा। शेयर बाजार नियामक को दी गई जानकारी में बैंक ने कहा कि उसके निदेशक मंडल ने आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल में 10 रुपये अंकित मूल्य के 2,15,00,000 शेयर बेचने की मंजूरी दे दी है। 31 मार्च 2020 को समाप्त तिमाही तक कंपनी में 1.5 प्रतिशत की शेयर पूंजी के बराबर हैं। इस बिक्री के बाद कंपनी में बैंक की हिस्सेदारी करीब 51.4 प्रतिशत रह जाएगी।


Share

Related posts

अफगानिस्तान में भीषण कार बम विस्फोट, 13 लोगों की मौत, 120 घायल

Girish Chandra

बच्ची से रेप के जुर्म में बुजुर्ग को तीन साल की सजा

Prem Chand

नक्सल हमले में 5 जवान शहीद, 10 नक्सली ढेर

samacharprahari

मोस्ट करप्ट देशों में भारत का प्रदर्शन खराब!

samacharprahari

ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था, चवन्नी की ज़िंदगी

samacharprahari

“आकाश में मौत से मुलाकात, फिर ज़िंदगी की जीत”

Prem Chand