Samachar Prahari
Otherताज़ा खबरराज्य

ईनामी बदमाश गिरफ्तार

Share

यूपी एसटीएफ ने रखा था 25 हजार का इनाम

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में यूपी एसटीएफ ने एक ऑपरेशन के तहत पूर्व सांसद अतीक अहमद गैंग के ईनामी सदस्य को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार विजय कुमार राय पर प्रयागराज पुलिस ने 25 हजार का ईनाम कर रखा था।
बता दें कि पुलिस ने अतीक अहमद गैंग पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इससे पहले अतीक अहमद के भाई और पूर्व विधायक शहर पश्चिमी खालिद अजीम उर्फ अशरफ की मदद करने वाले आठ लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। अतीक अहमद गैंग के सक्रिय सदस्य विजय ने धूमनगंज के प्रॉपर्टी डीलर जैद को अगवा कर लिया था। देवरिया जिला जेल ले जाकर मारपीट करने का भी आरोप लगा था। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर देवरिया जेल कांड के बाद सांसद अतीक अहमद को गुजरात के एक जेल में शिफ्ट कर दिया गया था। अतीक अहमद के करीबी जैद खालिद ने अतीक समेत 13 लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया था।


Share

Related posts

ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ता एनपीए, बेरोजगारी और मुद्रास्फीति चिंता का मुद्दाः रिपोर्ट

samacharprahari

IRCTC ने वेबसाइट मेंटेनेंस के नाम पर तीन साल में यात्रियों से वसूले 2619 करोड़

samacharprahari

भाजपा के नार्वेकर विधानसभा अध्यक्ष बने

Girish Chandra

Leave a Comment