ताज़ा खबर
Top 10एजुकेशनटेकताज़ा खबर

ऑनलाइन लर्निंग जारी रखेंगे छात्र : ब्रेनली

Share

मुंबई। सरकार ने लॉकडाउन के प्रतिबंधों को शिथिल करते हुए स्कूलों को फिर से शुरू करने के संकेत दे दिए हैं। हालांकि वायरस संकट के संक्रमण को देखते हुए ज्यादातर छात्र स्कूल खुलने के बाद भी ऑनलाइन लर्निंग जारी रखना चाहते हैं। इस बात का खुलासा दुनिया के सबसे बड़े ऑनलाइन लर्निंग प्लेटफॉर्म ब्रेनली की ओर से किया गया है।

ब्रेनली की ओर से किए गए सर्वेक्षण में ऑनलाइन लर्निंग के भविष्य के बारे में जानकारी उपलब्ध कराई गई है। भारत के 2,600+ छात्रों के बीच सर्वेक्षण किया गया है। केवल 38.7 फीसदी छात्रों ने कहा कि वे लॉकडाउन के खत्म होने पर स्कूल जाने को तैयार हैं, जबकि 34 फीसदी छात्रों ने कहा कि वे अभी भी स्कूल जाने से बचेंगे और इसके लिए कोई वादा नहीं कर सकते।

ब्रेनली के अधिकांश यूजर्स लगभग 55.2 फीसदी ने लॉकडाउन के बीच वर्चुअल क्लासेस के जरिए पढ़ाई की। 42.5 फीसदी छात्रों ने बताया कि स्कूल फिर से खुलने के बाद भी वे ऑनलाइन लर्निंग जारी रखेंगे, जबकि एक तिहाई से कम यानी 28.7 फीसदी छात्रों ने कहा कि उन्होंने अब तक फैसला नहीं किया हैं। हालांकि वे एक विकल्प के रूप में ऑनलाइन लर्निंग पर विचार कर रहे हैं।
बता दें कि ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म इस समय लर्निंग के एक तरीके के रूप में छात्रों के बीच लोकप्रिय हो रहे हैं। यह प्लेटफॉर्म एक क्लिक में कई संसाधनों तक पहुंच को आसान बनाते हैं। एक सुरक्षित और सोशल-डिस्टेंसिंग आधारित इकोसिस्टम की जरूरत ने इस बदलाव को अधिक प्रेरित किया है।


Share

Related posts

अब वोटरों को लुभाएंगे न्यूटन, राजकुमार राव बनेंगे EC के नेशनल आइकॉन

samacharprahari

बिहार ने रचा मतदान का इतिहास: पहले चरण में रिकॉर्ड 64.66% वोटिंग, तोड़े सभी पुराने रिकॉर्ड

samacharprahari

पहलगाम आतंकी हमला: 26 पर्यटकों की मौत, भारतीय मूल के दो विदेशी भी मारे गए

samacharprahari

थोक महंगाई पड़ेगी भारी, महंगाई से निजात नहीं

samacharprahari

दुनिया की सबसे लंबी राजमार्ग ‘अटल टनल’ देश को समर्पित

samacharprahari

भाजपा को पिछले साल 3,623 करोड़ रुपये का चंदा मिला

samacharprahari