Samachar Prahari
OtherPolitics

यूपी सचिवालय बना भ्रष्टाचार का अड्डा

Share

कांग्रेस का तीखा वार, कहा- मुखिया को भनक तक नहीं लगी

लखनऊ। कोरोना वायरस से पैदा संकट के बीच दलालों ने काली कमाई करने का नया अवसर तलाश लिया है। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा उत्तर प्रदेश सरकार पर लगातार हमला कर रही हैं। मंगलवार को पशुपालन विभाग में हुए घोटाले को लेकर प्रियंका गांधी ने बिष्ट सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि यूपी सचिवालय भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है, जिसकी भनक सूबे के मुखिया को भी नहीं है।

 प्रियंका गांधी ने ट्विटर पर लिखा,‘यूपी की भाजपा सरकार में प्रदेश का सबसे बड़ा दफ्तर सचिवालय भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है। पशुपालन विभाग के घोटाले ने सरकार के पूरे भ्रष्ट तंत्र की कलई खोल दी है।’ उन्होंने कहा कि प्रदेश की कार्यपालिका के केंद्र के इर्द-गिर्द भ्रष्टाचार ही भ्रष्टाचार है। मंत्रियों व मुख्यमंत्री को इसकी भनक ही नहीं है। अगर ऐसा है तो ये तथ्य चौंकाने वाला है। ये उत्तर प्रदेश सरकार की कार्यशैली पर सवालिया निशान है। 
दरअसल, बीते दिनों उत्तर प्रदेश के सचिवालय में पशुपालन विभाग के नाम पर फर्जीवाड़े की खबर आई। आरोप है कि सहायक समीक्षा अधिकारी, संविदा कर्मचारी की मदद से जालसाज सचिवालय के एक कमरे को पशुपालन विभाग का दफ्तर बनाकर फर्जीवाड़ा करते रहे और किसी को भनक तक नहीं लगी। जालसाजों ने कमरे पर पशुपालन विभाग के उपनिदेशक एस.के. मित्तल का बोर्ड लगा रखा था।

Share

Related posts

पिछले वर्ष हर रोज 381 लोगों ने की खुदकुशी : NCRB

samacharprahari

‘इंपोर्टेड माल’ पर नहीं थम रहा घमासान, सावंत के माफी से भी नहीं बनी बात

samacharprahari

एनआईए ने निलंबित आईएएस से सोना तस्करी में फिर से की पूछताछ

samacharprahari

Leave a Comment