ताज़ा खबर
Other

मणिपुर: इंफाल घाटी के पांच जिलों से 90 आग्नेयास्त्र, 728 गोला-बारूद और विस्फोटक जब्त

Share

इंफाल, 26 जून 2025। मणिपुर के पांच जिलों में कई अभियान चलाकर सुरक्षा बलों ने शनिवार को कम से कम 90 आग्नेयास्त्र और 700 से अधिक गोला-बारूद और विस्फोटक जब्त किए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक बयान में कहा गया है कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए इम्फाल पूर्व, इम्फाल पश्चिम, थौबल, काकचिंग और बिष्णुपुर जिलों में कई स्थानों पर एक साथ समन्वित अभियान शुरू किया गया। मणिपुर पुलिस, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ), सेना और असम राइफल्स की संयुक्त टीम द्वारा चलाए गए अभियान के दौरान 90 हथियार जब्त किए गए, जिनमें एके सीरीज के तीन, एक एम16 राइफल, पांच इंसास राइफल, एक इंसास एलएमजी, चार एसएलआर, 20 पिस्तौल, चार कार्बाइन, सात .303 राइफल और आठ अन्य राइफल शामिल हैं। इसमें कहा गया है, कुल 728 गोला-बारूद और विस्फोटक में 21 ग्रेनेड और छह आईईडी शामिल हैं। इसके अलावा 21 मैगजीन और 24 वायरलेस हैंडसेट भी जब्त किए गए।


Share

Related posts

सरकार ने अदालत में कहा – आईपीएस अधिकारी परमबीर का पता नहीं चल रहा

samacharprahari

राजकोषीय घाटा बढ़कर 13 प्रतिशत होने का अनुमान

samacharprahari

गद्दे की जगह बेड पर बिछे थे नोट, बेंगलुरु आयकर छापे में बरामद 42 करोड़ कैश

samacharprahari

पीएनबी ने गलवान शहीदों के परिजनों को किया सम्मानित

samacharprahari

60 लाख वोटरों को हटाना लोकतंत्र पर हमला, मालेगांव फैसले पर भी डिंपल ने उठाए सवाल

samacharprahari

बीपीसीएल ने योग उत्सव 2022 मनाया

samacharprahari