ताज़ा खबर
Other

एक मई से एटीएम से पैसा निकालने, बैलेंस चेक करने पर ज्‍यादा लगेगा चार्ज

Share

नई दिल्‍ली, 24 मार्च 2025 : एक मई से एटीएम इस्तेमाल करने वालों को थोड़ा ज्‍यादा पैसा देना पड़ सकता है। भारतीय रिजर्व बैंक ने एटीएम इंटरचेंज फीस बढ़ाने की मंजूरी दे दी है। इसका मतलब है कि अगर आप अपने बैंक के अलावा किसी और बैंक के एटीएम से पैसे निकालते हैं या बैलेंस चेक करते हैं तो आपको ज्‍यादा चार्ज लगेगा। व्हाइट-लेबल एटीएम ऑपरेटर्स के कहने पर और आरबीआई की मंजूरी के बाद ये बदलाव होने जा रहा है।

1 मई से एटीएम इस्तेमाल करने पर लगने वाले चार्ज बढ़ जाएंगे। कैश निकालने का चार्ज 17 रुपये से बढ़कर 19 रुपये हो जाएगा। बैलेंस चेक करने का चार्ज 6 रुपये से बढ़कर 7 रुपये हो जाएगा। ये चार्ज तब लगेंगे जब आप महीने में मिलने वाली मुफ्त लिमिट खत्म कर लेंगे। मेट्रो शहरों में पांच और नॉन-मेट्रो शहरों में तीन मुफ्त ट्रांजैक्शन मिलते हैं।

यह बढ़ोतरी आरबीआई की मंजूरी से की गई है। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के एक प्रस्ताव पर यह आधारित है। व्हाइट-लेबल एटीएम ऑपरेटर्स फीस बढ़ाने के लिए दबाव डाल रहे थे। उनका कहना था कि पुरानी फीस से बढ़ते खर्चों को पूरा करना मुश्किल हो रहा है। छोटे बैंकों पर इसका ज्‍यादा असर पड़ेगा। कारण है कि वे अपने सीमित एटीएम नेटवर्क के कारण दूसरे बैंकों के एटीएम पर ज्‍यादा निर्भर रहते हैं। इंटरचेंज फीस बढ़ने से ग्राहकों पर सीधा असर पड़ेगा। इंटरचेंज फीस वह रकम है जो एक बैंक दूसरे बैंक को तब देता है जब कोई ग्राहक दूसरे बैंक का एटीएम इस्तेमाल करता है।


Share

Related posts

जियो ने लॉन्च किया एआई रेडी क्लाउड कंप्यूटर ‘जियो-पीसी’

samacharprahari

नेताओं के फोन कॉल्स हमेशा सुन रहे हैं ‘नए’ भारत के ‘बिग ब्रदर’ : अल्वा

samacharprahari

बेंगलुरु के अस्पताल ने आयुष्मान भारत से इलाज देने से किया इनकार, खर्च से डरे कैंसर मरीज ने की आत्महत्या

samacharprahari

बॉर्डर पर ड्रैगन से सख्ती से निपटेगी आर्मी

samacharprahari

मुंबई हवाईअड्डे पर उतरे स्पाइसजेट के विमान का टायर खराब पाया गया

samacharprahari

नशा मुक्ति केंद्र में महिलाओं के साथ दुष्कर्म

Amit Kumar