ताज़ा खबर
OtherTop 10ताज़ा खबरराज्य

गोरेवाड़ा प्राणी संग्रहालय में बर्ड फ्लू का कहर, 3 बाघ और 1 तेंदुए की मौत

Share

✍🏻 प्रहरी संवाददाता, नागपुर। महाराष्ट्र के हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे प्राणी उद्यान (गोरेवाड़ा) में बर्ड फ्लू के कारण 3 बाघों और 1 तेंदुए की मौत हो गई है। यह चौंकाने वाला खुलासा राज्य के वन मंत्री गणेश नाईक ने विधान परिषद में किया। उन्होंने बताया कि यह मौतें एवियन इन्फ्लूएंजा (H5N1) वायरस के संक्रमण से हुई हैं।

संक्रमण रोकने के लिए उठाए गए कदम

नाईक ने कहा कि वन विभाग ने संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए त्वरित कदम उठाए हैं:
प्रभावित जानवरों के पिंजरों को संक्रमणमुक्त कर दिया गया है।
• सभी कर्मचारियों को पीपीई किट उपलब्धनाईक कराई गई है।
• मांसाहारी पशुओं को दी जाने वाली चिकन की आपूर्ति रोक दी गई है।
• मृत जानवरों के शवों को वैज्ञानिक प्रक्रियाओं के तहत नष्ट किया गया है।

चिड़ियाघरों में हाई अलर्ट

इस घटना के बाद महाराष्ट्र के सभी चिड़ियाघरों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। कर्मचारियों की आवाजाही सीमित कर दी गई है, और पशु चिकित्सा अधिकारियों की तैनाती पर पुनर्विचार किया जा रहा है।
वन मंत्री ने यह भी कहा कि राज्य में पशु चिकित्सा अधिकारियों की कमी को देखते हुए विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारियों की नियुक्ति पर विचार किया जा रहा है।

बर्ड फ्लू से बढ़ी चिंता

गोरेवाड़ा प्राणी संग्रहालय में हुई इन मौतों ने पशु स्वास्थ्य और सुरक्षा उपायों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, बर्ड फ्लू का प्रसार रोकने के लिए निगरानी और सख्त जैव-सुरक्षा उपायों की जरूरत है।

सरकार अब इस मामले की गहन जांच कर रही है और जल्द ही विस्तृत रिपोर्ट जारी की जाएगी।

मांस की आपूर्ति रोक दी गई

इस क्षेत्र के कर्मचारियों को अन्य क्षेत्रों में जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। संभावित खतरे से बचने के लिए चिकन मांस की आपूर्ति रोक दी गई है।

कर्मचारियों को पीपीई किट उपलब्ध

सभी कर्मचारियों को पीपीई किट उपलब्ध करा दी गई है। इस क्षेत्र के कर्मचारियों को अन्य क्षेत्रों में जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।


Share

Related posts

बेंगलुरु में 42-दिल्ली में 38… देश के 8 एयरपोर्ट्स पर इंडिगो की 100 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल

samacharprahari

462 इंफ्रा प्रोजेक्ट की मूल लागत में 4.38 लाख करोड़ की बढ़ोतरी

samacharprahari

यूपी का जेई बच्चों के उत्पीड़न मामले में अरेस्ट

samacharprahari

पीएनबी ने गलवान शहीदों के परिजनों को किया सम्मानित

samacharprahari

एल्गार परिषद मामला: डीयू के प्रोफेसर को चार अगस्त तक एनआईए हिरासत में भेजा

samacharprahari

MP में गजब ‘कांड’! 3 पुलिस वाले ने सरकार से ‘वसूल’ लिए 76 लाख

samacharprahari