ताज़ा खबर
Other

दिशा सालियान के पिता ने हाईकोर्ट में लगाई याचिका, आदित्य ठाकरे की भूमिका जांचने की मांग

Share

मुंबई, 21 मार्च 2025 : महाराष्ट्र में पांच साल पुराने दिशा सालियान केस को लेकर जहां बीजेपी ने उद्धव ठाकरे और आदित्य ठाकरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं, वहीं दिशा सालियान के पिता ने बेटी की मौत के मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है। बीजेपी की तरफ से फडणवीस सरकार में मंत्री नितेश राणे इस मुद्दे पर काफी आक्रामक हैं। उनका कहना है कि अगर आदित्य ठाकरे निर्दोष हैं तो फिर डर किस बात कहा है? तो वहीं दूसरी तरफ आदित्य ठाकरे के बाद अब इस मामले पर उद्धव ठाकरे का बयान भी समाने आया है। उन्होंने कहा है कि उनके परिवार का इस मामले से कोई संबंध नहीं है। जो भी लोग उनके परिवार पर दिशा सालियान की मौत में शामिल होने का आरोप लगाते हैं, उन्हें सबूतों के साथ सामने आना चाहिए।

दिशा सालियान एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मैनेजर थी। 8 जून 2020 दिशा सालियान की मौत मुंबई के मलाड स्थित 14वीं मंजिल से गिरने के कारण हुई. मुंबई पुलिस ने इसे आत्महत्या माना और जांच शुरू की। तब किसी ने कोई आशंका व्यक्त नहीं की थी। 14 जून 2020 अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत ने दिशा सालियान केस को फिर से सुर्खियों में ला दिया, दोनों मामलों को आपस में जोड़ने की अटकलें तेज हुईं। लंबे आरोप-प्रत्यारोप के बाद मार्च 2021 मुंबई पुलिस ने फाइनल रिपोर्ट में दिशा की मौत को आत्महत्या बताया, कोई आपराधिक साक्ष्य नहीं मिला, लेकिन पिछले साल जून 2024 बीजेपी नेता नितेश राणे ने दावा किया कि दिशा की हत्या हुई थी और सबूत गायब कर दिए गए। उन्होंने आदित्य ठाकरे पर गंभीर आरोप लगाए।


Share

Related posts

कश्मीर सीमा पर आतंकी हमले में 5 जवान शहीद

Amit Kumar

पर्यावरण प्रभाव आकलन पर सरकार के जवाब से अदालत असंतुष्ट

samacharprahari

नशा मुक्ति केंद्र में महिलाओं के साथ दुष्कर्म

Amit Kumar

मोस्ट करप्ट देशों में भारत का प्रदर्शन खराब!

samacharprahari

एमजी ने टीईएस-एएमएम के साथ हाथ मिलाया

samacharprahari

जज साहब यह मेरी छवि खराब करने की साजिश… मानहानि केस में राहुल गांधी की पेशी

samacharprahari