ताज़ा खबर
Other

क्रिकेट मैच के दौरान बल्लेबाज की हार्ट अटैक से मौत

Share

जालना, 30 दिसंबर 2024। क्रिकेट मैच के दौरान नॉन स्ट्राइक एंड पर खड़े बल्लेबाज को आया हार्ट अटैक, चंद सेकेंड में मौत हो गई. घटना का वीडियो भी सामने आया है जो आपको हैरान कर देगा. दरअसल जालना के डॉक्टर फ्रेजर बॉयज़ मैदान पर आयोजित एक क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ी अचानक पिच पर बैठ गया और धीरे-धीरे उसकी हालत बिगड़ने लगी. जब तक लोगों को कुछ समझ आता तब तक उसकी मौत हो गई. मृतक खिलाड़ी की पहचान मुंबई के नालासोपारा के रहने वाले विजय पटेल के रूप में हुई है. यह चौंका देने वाली घटना क्रिसमस के अवसर पर आयोजित ‘क्रिसमस ट्रॉफी क्रिकेट मैच’ के दौरान हुई. खेलते समय विजय पटेल को अचानक दिल का दौरा पड़ा. मैदान पर मौजूद साथी खिलाड़ियों और आयोजकों ने स्थिति को संभालने की कोशिश की, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. विजय की मौके पर ही मौत हो गई थी. इस घटना ने जालना और क्रिकेट प्रेमियों को झकझोर कर रख दिया है. स्थानीय लोगों और खिलाड़ियों ने विजय पटेल की इस असामयिक मौत पर दुख व्यक्त किया जिसके बाद आयोजन समिति ने मैच को तत्काल रद्द कर दिया. विजय पटेल के परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया गया है.


Share

Related posts

रिलायंस का मार्केट कैप 12 लाख करोड़ के पार

samacharprahari

देश में अधिकारों और न्याय के लिए लड़ना देशद्रोह बनता जा रहा है: उद्धव

samacharprahari

आरजी कर अस्पताल में एक्सपायर दवाओं की सप्लाई

Prem Chand

चारा घोटाला में लालू यादव को 2024 तक राहत

Prem Chand

एफआरएल और अमेजॉन विवाद में कानून के अनुसार निर्णय करें

samacharprahari

डॉलर, यूरो और पाउंड के मुकाबले रुपए में ऐतिहासिक गिरावट: 2014 के बाद से भारतीय मुद्रा का 60% से अधिक अवमूल्यन

samacharprahari