ताज़ा खबर
Other

नवी मुंबई हवाई अड्डे से कॉमर्शियल उड़ान का सफल परीक्षण

Share

मुंबई, 29 दिसंबर 2024। नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का संचालन अगले वित्त वर्ष से शुरू होने वाला है और 17 अप्रैल को इसका उद्घाटन होने की उम्मीद है। एक बयान के मुताबिक, नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (एनएमएआई) ने अपने पहले वाणिज्यिक उड़ान सत्यापन परीक्षण के साथ परिचालन की दिशा में एक और कदम बढ़ाया है। रविवार को दोपहर डेढ़ बजे रनवे 26/08 पर सफल लैंडिंग हुई। पहले दिन इंडिगो ए320 यात्री विमान को निर्माणाधीन नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के रनवे पर सफलतापूर्वक उतारा गया। इससे हवाई अड्डे के वाणिज्यिक परिचालन शुरू करने के लिए एयरोड्रम लाइसेंस हासिल करने का रास्ता साफ हो गया है।

अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड के सीईओ अरुण बंसल ने पहले नागरिक यात्री विमान के सफल परीक्षण के बाद कहा, ‘हमारी महत्वाकांक्षा 17 अप्रैल तक हवाई अड्डे का वाणिज्यिक उद्घाटन करने की है।’ बंसल ने कहा कि घरेलू परिचालन मई के दूसरे पखवाड़े से शुरू होगा, क्योंकि उद्घाटन उड़ान के बाद कुछ प्रक्रियाओं का पालन करना होगा, जिसमें लगभग चार सप्ताह का समय लगेगा। उन्होंने कहा कि जुलाई के अंत तक, ‘हमें अंतरराष्ट्रीय परिचालन शुरू करने की उम्मीद है।’


Share

Related posts

पद का मोह नहीं, इस्तीफा देने के लिए तैयार हूंः उद्धव

samacharprahari

मुख्यमंत्री योगी बस कानून बना रहे, कानून-व्यवस्था नहीं सम्भाल पा रहे : सपा

samacharprahari

त्योहार पर सर्राफा बाजार में रौनक बढ़ी

samacharprahari

महिला कार्यकारी अध्यक्ष की नियुक्ति करेगी कांग्रेस

samacharprahari

बीएमसी चुनाव परिणाम: भाजपा की जीत के शोर में छिपी ‘शिंदे’ की असली ताकत

samacharprahari

पांच साल में ‘माननीयों’ की रेल यात्रा पर 62 करोड़ रुपये का खर्च

samacharprahari