ताज़ा खबर
Other

भाजपा कार्यकर्ताओं ने ईवीएम स्ट्रांग रूम में घुसने की कोशिश की

Share

पुणे (महाराष्ट्र), 22 नवंबर 2024। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी नेता रोहित पवार ने आरोप लगाया कि भाजपा के 25-30 कार्यकर्ताओं ने मध्य रात्रि में उस ‘स्ट्रांग रूम’ में घुसने की कोशिश की जहां कर्जत-जामखेड निर्वाचन क्षेत्र की ईवीएम रखी हुई हैं। अहिल्यानगर जिले के मौजूदा विधायक रोहित पवार का मुकाबला भाजपा नेता और पूर्व मंत्री राम शिंदे से है। पवार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘भाजपा के कार्यकर्ताओं ने अहिल्यानगर के कर्जत जामखेड में आधी रात को उस स्ट्रांग रूम में जबरन घुसने की कोशिश की जहां ईवीएम मशीनों को सुरक्षित रखा गया था। हालांकि, मेरे पार्टी कार्यकर्ताओं ने सीआरपीएफ कर्मियों के साथ मिलकर धैर्यपूर्वक स्थिति को संभाला और प्रयास को विफल कर दिया, जिसके लिए मैं उनका आभारी हूं।’’

राकांपा नेता ने दावा किया कि उन्होंने पुलिस से संपर्क किया, लेकिन भाजपा के प्रभाव में आकर पुलिस ने ‘‘सहयोग करने के बजाय हमें परेशान किया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘निर्वाचन आयोग को इस मामले पर उचित संज्ञान लेना चाहिए। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया यह प्रयास गुंडागर्दी को दर्शाता है, क्योंकि वे आसन्न हार से डरे हुए हैं। हालांकि, अगले 24 घंटों के भीतर, कर्जत-जामखेड के लोग लोकतांत्रिक तरीकों से इस गुंडागर्दी को खत्म कर देंगे।


Share

Related posts

मराठा आरक्षण पर बैठक बेनतीजा

samacharprahari

रेलवे ने तत्काल, प्रीमियम तत्काल टिकटों से कमाए 500 करोड़ रुपये

samacharprahari

चंद्रयान-3 इस साल नहीं होगा लॉन्च!

samacharprahari

एल्गार परिषद मामला: आरोपियों की जमानत याचिका खारिज

samacharprahari

राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग का खौफ, महाराष्ट्र की सातों सीटें निर्विरोध

samacharprahari

महाराष्ट्र में सबसे बड़ी कर्जमाफी का ऐलान: 56 लाख किसानों को ₹2 लाख तक राहत

samacharprahari