ताज़ा खबर
Other

अदानी पर अमेरिका में धोखाधड़ी का केस दर्ज

Share

न्यूयॉर्क, 21 नवंबर 2024 । गौतम अडानी पर अमेरिका में अपनी एक कंपनी को कॉन्ट्रैक्ट दिलाने के लिए 25 करोड़ डॉलर की रिश्वत देने और इस मामले को छिपाने का आरोप लगाया गया है. बुधवार को न्यूयॉर्क में दायर किया गया आपराधिक मामला गौतम अदानी के लिए एक बड़ा झटका है. वहीं अदानी ग्रुप ने एक बयान जारी कर बताया कि “अमेरिका के जस्टिस डिपार्टमेंट और एक्सचेंज कमीशन द्वारा अदानी ग्रीन के निदेशकों के ख़िलाफ़ लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं और हम उनका खंडन करते हैं.”

बता दें कि अमेरिकी अभियोजकों ने आरोप लगाया कि अदानी और उनकी कंपनी के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने अपनी रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी को कॉन्ट्रैक्ट दिलाने के लिए भारतीय अधिकारियों को भुगतान करने पर सहमति जताई थी. इस कॉन्ट्रैक्ट से कंपनी को आने वाले 20 सालों में दो अरब डॉलर से अधिक का मुनाफ़ा होने की उम्मीद थी.

अदानी समूह साल 2023 से ही अमेरिका में शक के घेरे में है. उस साल हिंडनबर्ग नाम की कंपनी ने अदानी पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया था. आरोप है कि इनके प्रबंधकों ने क़र्ज़ और बॉन्ड्स के रूप में तीन अरब डॉलर जुटाए. इसमें कुछ धन अमेरिकी फर्म्स से भी जुटाया गया था. आरोप है कि ये पैसे रिश्वत विरोधी नीतियों के ख़िलाफ़ और भ्रामक बयानों के ज़रिए जुटाए गए.

ईस्टर्न डिस्ट्रिक्ट ऑफ न्यूयॉर्क के अटॉर्नी ब्रियोन पीस ने आरोपों में कहा है, “जैसा कि आरोप लगाया गया है, अभियुक्तों ने अरबों डॉलर के कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने के लिए भारत के सरकारी अधिकारियों को रिश्वत देने की एक गोपनीय योजना बनाई थी और रिश्वतखोरी योजना के बारे में झूठ बोला क्योंकि वे अमेरिकी और वैश्विक निवेशकों से पूंजी जुटाने की कोशिश कर रहे थे.”


Share

Related posts

नमाज के बाद पुलिस पर जमकर पथराव

samacharprahari

पटियाला में जुलूस निकालने के दौरान दो समुदायों में हिंसक झड़प

Prem Chand

महाराष्ट्र में SIR पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, 2.07 करोड़ मतदाताओं के नाम प्रारूप सूची से बाहर

samacharprahari

ईडी ने विधायक की 34 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

Prem Chand

देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर किया जा रहा है: मुख्यमंत्री ठाकरे

samacharprahari

जबलपुर में नाले का मलबा ढहने से 1 मजदूर की मौत 4 घायल

Prem Chand