Samachar Prahari
Other

जबलपुर में नाले का मलबा ढहने से 1 मजदूर की मौत 4 घायल

Share

जबलपुर, 7 अक्टूबर : जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। एक निर्माणाधीन फ्लाईओवर के पास नाले का मलबा ढह जाने से 1 मजदूर की मौत हो गई है। चार गम्भीर रूप से घायल हो गए हैं। जबलपुर के मदन महल थाना क्षेत्र अंतर्गत फ्लाईओवर निर्माण के साथ साथ नाले का निर्माण भी किया जा रहा है। जहां बड़ा हादसा हो गया। नाला निर्माण के दौरान काम में लगे मजदूर अचानक मिट्टी खसकने से मलबे के अंदर दब गए। आनन-फानन में 5 मजदूरों को बाहर निकाला गया, लेकिन तक एक मजदूर की मलबे में दबने से दर्दनाक मौत हो गई थी। वहीं 4 मजदूर घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए मामले को जांच में लिया है।


Share

Related posts

वीवो पर ईडी की नकेल

samacharprahari

बेंगलुरु में हिंसा, विधायक के घर हमला, 2 की मौत, 60 पुलिसकर्मी घायल

samacharprahari

माता-पिता के जिंदा रहते, बच्चों का उनकी प्रॉपर्टी पर कोई हक नहीं

Amit Kumar

Leave a Comment