ताज़ा खबर
Other

यूपी पेपर लीक केस में दो ‘मास्टरमाइंड गिरफ्तार

Share

नई दिल्ली, 19 नवंबर 2024 : प्रवर्तन निदेशालय ने मंगलवार को कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा तथा राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा 2023 में आयोजित की गई अन्य भर्ती परीक्षाओं में प्रश्नपत्रों के कथित लीक से संबंधित एक धनशोधन मामले में उसने दो ‘मास्टरमाइंड’ आरोपियों को हिरासत में लिया है. लखनऊ की पीएमएलए अदालत के निर्देश पर रवि अत्रि और सुभाष प्रकाश को हिरासत में लिया गया.

हिरासत में लिए गए दोनों आरोपी उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा और 2023 में यूपीपीएससी के आरओ और एआरओ परीक्षा पेपर लीक मामले के ‘मास्टरमाइंड’ हैं. ईडी बयान के अनुसार, उन्होंने और उनके सहयोगियों ने इन परीक्षाओं के प्रश्नपत्रों को ‘लीक’ किया तथा निर्धारित तिथि से पहले उम्मीदवारों को ये लीक प्रश्नपत्र उपलब्ध कराकर आपराधिक कमाई की.

ईडी ने कहा कि उम्मीदवारों के लिए हरियाणा के मानेसर और मध्य प्रदेश के रीवा में ‘रिजार्ट्स’ में रूकने की व्यवस्था की गई थी. ईडी ने कहा, ‘‘परीक्षा अधिसूचना जारी होने के तुरंत बाद और परीक्षा की तिथि तक आरोपियों के बैंक खातों में कई ट्रांजेक्शन देखे गए हैं।”


Share

Related posts

अडानी-हिंडनबर्ग मामले में बढ़ सकती हैं SEBI की मुश्किलें

samacharprahari

डिजिटल हुनर सिखाएगा गूगल

samacharprahari

करोड़ों रुपये की जूलरी समेत आरोपी गिरफ्तार

samacharprahari

एकनाथ शिंदे बने महाराष्ट्र के 20वें मुखिया

samacharprahari

यूपी में रोडवेज बसों का सफर मंहगा हुआ

Amit Kumar

हार्वर्ड से निकाले जाएंगे विदेशी छात्र! 800 भारतीयों पर संकट, ट्रंप सरकार का अल्टीमेटम

samacharprahari