ताज़ा खबर
Other

महाराष्ट्र और झारखंड चुनाव से पहले 1000 करोड़ रुपये की जब्ती

Share

नई दिल्ली, 18 नवंबर 2024। महाराष्ट्र और झारखंड में मतदान होने के पहले ही चुनाव आयोग ने जानकारी दी है कि प्रवर्तन एजेंसियों ने 1000 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी, शराब, ड्रग्स और मुफ्त उपहार जब्त किए हैं। महाराष्ट्र और झारखंड में कुल 858 करोड़ रुपये की जब्ती की गई है। यह आंकड़ा 2019 विधानसभा चुनाव की तुलना में सात गुना अधिक है। 2019 में चुनाव के वक्त महाराष्ट्र में 103.61 और झारखंड में 18.76 करोड़ की जब्ती की गई थी।

दो दिनों तक कड़ाई का निर्देश

मुख्य चुनाव आयुक्त ने सभी प्रवर्तन एजेंसियों, केंद्रीय पर्यवेक्षकों और राज्यों के वरिष्ठ अधिकारियों को चुनावों में धनबल की भूमिका पर अंकुश लगाने का निर्देश दिया। अगले दो दिनों तक कड़ी निगरानी रखने को भी कहा गया है। चुनाव आयोग के मुताबिक महाराष्ट्र के पालघर जिले के वाडा पुलिस स्टेशन क्षेत्र में एक जीप से 3.70 करोड़ रुपये की नकदी, बुलढाणा जिले के जामोद एसी में 4.51 करोड़ रुपये का 4500 किलोग्राम गांजा, रायगढ़ में 5.20 करोड़ रुपये की चांदी की छड़ें, झारखंड में साहिबगंज जिले के राजमहल में 2.26 करोड़ रुपये की अवैध खनन सामग्री, डाल्टनगंज में 687 किलोग्राम पोस्ता भूसा और हजारीबाग में 48.18 किलोग्राम गांजा, राजस्थान के नागौर में शराब के 449 कार्टून जब्त किया गया। शराब की इस खेप को आलू के पीछे छिपाया गया था। 20 नवंबर को महाराष्ट्र की सभी 288 विधानसभा सीटों पर मतदान है। इसी दिन झारखंड की बाकी सीटों पर वोटिंग होगी।


Share

Related posts

फेसबुक के बाद, लिंक्डइन से लीक हुआ 50 करोड़ यूजर्स का डेटा

samacharprahari

वाजपेयी बनाम मोदी: गठबंधन के समझौतों से पूर्ण बहुमत के दबदबे तक, आर्थिक फैसलों और सामाजिक प्रयोगों की मार का तथ्यात्मक लेखा-जोखा

samacharprahari

पौधारोपण की जांच कराएगी राज्य सरकार

Prem Chand

आईएसआई मार्क के दुरुपयोग के मामले में मुंबई में छापा

Prem Chand

महाराष्ट्र में विपक्षी दल 85-85-85 सीट पर लड़ने को राजी

Prem Chand

बम की अफवाह फैलाने के आरोपी अरेस्ट

Vinay