Samachar Prahari
Other

बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स मेट्रो स्टेशन में लगी आग

Share

मुंबई, 15 नवंबर 2024। बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) मेट्रो स्टेशन के बेसमेंट में आग लगने के बाद हड़कंप मच गया। यह घटना आज दोपहर लगभग एक बजे की है। अधिकारियों के अनुसार, आग दोपहर करीब 1.10 बजे लगी। लगभग 40-50 फुट नीचे बने इस मेट्रो स्टेशन के बेसमेंट के एक कमरे में रखे गए लकड़ी के फर्नीचर्स और निर्माण सामग्री में अचानक आग लग गई। इससे क्षेत्र में धुएं का गुबार छा गया। आग से किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। स्थिति पर नियंत्रण पाने के लिए आठ दमकल गाड़ियां भेजी गईं। मेट्रो प्रशासन के अनुसार, बीकेसी स्टेशन पर ट्रेन सेवाएं दोपहर 2:45 बजे तक पूरी तरह से बहाल कर दी गई थीं।


Share

Related posts

सरकारी नौकरी के नाम पर ठगी, देश भर में सीबीआई ने मारे छापे

samacharprahari

शिवसेना नेता यशवंत जाधव की IT ने 41 संपत्तियां की जब्त

Prem Chand

जीडीपी में गिरावट की नारायणमूर्ति की आंशका पर राहुल का तंज: ‘मोदी है तो मुमकिन है’

samacharprahari

Leave a Comment