Samachar Prahari
OtherTop 10क्राइमताज़ा खबर

डेटोनेटर लगाकर आर्मी की ट्रेन को नुकसान पहुंचाने की कोशिश

Share

डिजिटल न्यूज डेस्क, नई दिल्ली। देश में यात्री ट्रेनों के बाद अब आर्मी की स्पेशल ट्रेन को भी निशाना बनाना शुरू कर दिया गया है। ताजा घटना 18 सितंबर को मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले के नेपानगर इलाके से सामने आई है। जहां रेलवे ट्रैक पर 10 मीटर की दूरी में पटाखे जैसी तेज आवाज करने वाले 10 डेटोनेटर लगा दिए गए थे। इनके ऊपर से आर्मी की स्पेशल ट्रेन गुजरी। डेटोनेटर फटने से हुई तेज आवाज से सकते में आए लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोकी। फिलहाल, जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं मिली है।

शुरुआती तफ्तीश में सामने आया है कि यह डेटोनेटर रेलवे ने नहीं, बल्कि अज्ञात लोगों ने लगाए थे, जिनका मकसद आर्मी ट्रेन को किसी न किसी रूप में नुकसान पहुंचाने का था। डेटोनेटर एक्सपायर बताए गए हैं।

घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए मध्य प्रदेश पुलिस के साथ-साथ एनआईए भी जांच में जुटी है। मामला आर्मी से जुड़ा होने की वजह से इसमें खासी गोपनीयता बरती जा रही है।

रेलवे के डेटोनेटर से रची साजिश
रेलवे सूत्रों ने बताया कि आमतौर पर रेलवे तेज आवाज करने वाले डेटोनेटर कोहरे और ऐसी स्थिति में इस्तेमाल करता है। जहां ट्रेन को एक तय समय से पहले इमरजेंसी में रोकना होता है। ऐसे में जहां ट्रेन को रोकना होता है, वहां से करीब 1200 मीटर पहले यह तीन स्टेज पर तीन डेटोनेटर लगाए जाते हैं। इस घटना में केवल 10 मीटर की दूरी में ही 10 डेटोनेटर लगा दिए गए थे। शुरुआती जांच में पता लगा है कि यह डेटोनेटर रेलवे के ही थे, जिन्हें चोरी किया गया।

Share

Related posts

परमबीर सिंह के विदेश भागने की आशंका

Amit Kumar

अर्थशास्त्री ने कहा, ‘चुनावी बॉन्ड केस दुनिया का सबसे बड़ा घोटाला’

Prem Chand

इनपुट टैक्स क्रेडिट धोखाधड़ी का खुलासा, कारोबारी गिरफ्तार

Vinay

Leave a Comment