Samachar Prahari
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरभारतराज्य

आपसी मतभेद और कलह से गिरेगी शिंदे-फडणवीस सरकार : पवार

Share

प्रहरी संवाददाता, मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार ने कहा कि राज्य की शिंदे-फडणवीस सरकार आपसी मतभेदों और कलह से जल्द ही गिर जाएगी। इसलिए सभी को चुनाव के लिए तैयार रहना चाहिए।

उन्होंने कहा कि आज सत्ता के मद में चूर भाजपा राजनीतिक आतंक पैदा कर रही हैं। इसके लिए ईडी, सीबीआई का इस्तेमाल किया जा रहा है, जबकि कांग्रेस ने कभी भी इन एजेंसियों का प्रयोग नहीं किया था।

राकांपा प्रमुख मंगलवार को मुंबई में राकांपा विधायकों और पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सत्ता हासिल करने के जो प्रयास हुए हैं, जनता भलीभांति जानती है। जनता इसे देख रही है। इस समय भले ही कोई नहीं बोल पा रहा है, लेकिन समय आने पर सबक सिखाया जाएगा।

भारतीय जनता पार्टी पर संसदीय लोकतंत्र पर हमला करने का आरोप लगाते हुए पवार ने कहा कि आज जो लोग कई राज्यों की गैर भाजपा सरकारों को बर्खास्त कर रहे हैं, देर-सबेर जनता उनकी सत्ता भी बर्खास्त किए बिना नहीं रहेगी। आपातकाल की याद दिलाते हुए पवार ने कहा कि 1977 में इंदिरा गांधी को भी हार का सामना करना पड़ा था।


Share

Related posts

चंद्रा कोचर की याचिका पर 5 जनवरी को होगी सुनवाई

samacharprahari

कोविड-19 टीकाकरण कराने के लिए किसी को मजबूर नहीं किया जा सकता : सुप्रीम कोर्ट

Prem Chand

डॉक्टर के घर पर सशस्त्र डकैती मामला सुलझा

samacharprahari

Leave a Comment