Samachar Prahari
Other

लखीमपुर में पर्चा लूटकर भागीं बीजेपी विधायक, सपाइयों पर लाठीचार्ज

Share

समाजवादी पार्टी बोली-यूपी में गुंडई चल रही

लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर जिले में गुरुवार को चार सहकारी समितियों पर संचालक पद के लिए नामांकन प्रक्रिया चल रही थी। गहमा गहमी के बीच श्रीनगर से बीजेपी की महिला विधायक मंजू त्यागी ने आरओ के हाथ से पर्चा छीन लिया।

इस पर बखेड़ा खड़ा हो गया। सपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। पुलिस से खूब धक्कामुक्की हुई। हंगामा बढ़ने पर पुलिस ने सपाइयों पर लाठी चार्ज कर दिया। इसके बाद मौके पर भगदड़ मच गई।

अधिकारियों की मौजूदगी में विधायक ने छीना पर्चा

जिस दौरान विधायक ने आरओ के हाथ से पर्चा छीना था उस दौरान एसडीएम सहित बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स वहां मौजूद थी, लेकिन किसी की हिम्मत विधायक को टोकने की नहीं हुई। सत्ता पक्ष की इसी दबंगई को लेकर सपा नेताओं में आक्रोश फैल गया जिसको लेकर मौके पर हंगामा शुरू हुआ था।

 

विधायक की दबंगई
वायरल वीडियो में बीजेपी विधायक मंजू त्यागी की दबंगई साफ नजर आई। वह पर्चा के साथ ही नामांकन कक्ष से कागज और रजिस्टर भी उठाकर ले जातीं नजर आ रही हैं। वीडियो में वह एक अधिकारी के साथ से कागज छीनती दिख रही हैं।
सपा ने बीजेपी विधायक पर परचा छीनने और फाड़ने के आरोप लगाए।
सपा जिलाध्यक्ष रामपाल यादव व पूर्व जिलाध्यक्ष अनुराग पटेल ने आरोप लगाया कि बीजेपी विधायक ने प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में पर्चे छीने हैं। यह खुली धांधली है। विरोध करने पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। इसमें आठ कार्यकर्ता जख्मी हो गए। एक का हाथ टूट गया है।

Share

Related posts

कच्चे तेल पर विंडफॉल टैक्स घटा

Prem Chand

मुंबई में आफत बनी मूसलाधार बारिश: जनजीवन थमे, आपात स्थिति घोषित

samacharprahari

कोरोना संकट के बीच भारतीय नौसेना की बढ़ेगी ताकत

samacharprahari

Leave a Comment