ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरदुनिया

रूस ने यूक्रेन के 150 से अधिक ड्रोन मार गिराए

Share

मॉस्को। रूस के रक्षा मंत्रालय ने रविवार को कहा कि उसकी वायु रक्षा प्रणालियों ने रात भर में यूक्रेन के 158 ड्रोन मार गिराए, जिनमें से दो ड्रोन मॉस्को शहर में और नौ मॉस्को के आसपास के क्षेत्र में नष्ट किए गए। यूक्रेन की ओर से बीती रात किया गया ड्रोन हमला अब तक का सबसे बड़ा ड्रोन हमला बताया जा रहा है।
कुर्स्क क्षेत्र में 46 ड्रोन नष्ट किए गए हैं, जहां यूक्रेन ने द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद से रूसी सरजमीं पर सबसे बड़े आक्रमण के तहत हाल के सप्ताहों में अपने सैनिकों को भेजा है। इसके अलावा ब्रायंस्क क्षेत्र में 34 ड्रोन नष्ट किए गए हैं, जबकि 28 से अधिक ड्रोन वोरोनेझ क्षेत्र तथा 14 ड्रोन बेलगोरोद क्षेत्र में नष्ट किए गए हैं।

यूक्रेन के इन ड्रोन हमलों से अब लड़ाई अग्रिम मोर्चे से रूस की राजधानी तक भी पहुंच गई है। इस साल की शुरुआत से ही यूक्रेन ने रूसी जमीन पर हवाई हमले तेज कर दिए हैं और उसकी रिफाइनरी तथा तेल केंद्रों को निशाना बनाया है।

यूक्रेन की वायुसेना के अनुसार, यूक्रेन में रूस की ओर से छोड़े गए 11 में से आठ ड्रोन नष्ट कर दिए गए हैं। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि देश के उत्तर-पूर्वी खारकीव क्षेत्र में बमबारी में पांच लोग घायल हो गए।


Share

Related posts

समय से पहले आ सकता है मॉनसून

Prem Chand

उज्जैन: महाकाल मंदिर में भस्म आरती के दौरान लगी आग

samacharprahari

भीमा कोरेगांव केस: एनआईए ने 83 वर्षीय फादर स्टेन स्वामी को किया गिरफ्तार

Prem Chand

यूपी में कोर्ट केसों में पुलिस हस्तक्षेप पर रोक: सरकार बनाएगी नई गाइडलाइन, वकीलों से सीधे संपर्क नहीं कर सकेगी पुलिस

samacharprahari

शादी का दबाव बना रही थी प्रेमिका, प्रेमी ने दे दी मौत

Vinay

वोल्वो बस से पांच करोड़ का चरस बरामद

samacharprahari