ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबर

बांग्लादेश में तख्तापलट, सिर्फ 45 मिनट हैं आपके पास…

Share

सेना प्रमुख के अल्टीमेटम देते ही शेख हसीना ने दे दिया इस्तीफा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बांग्लादेश में आरक्षण विरोधी हिंसक विरोध प्रदर्शन के बाद शेख हसीना (Sheikh Hasina) ने सोमवार को बांग्लादेश की प्रधानमंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया। पूर्व पीएम इस्तीफा देने के बाद अब सुरक्षित जगह पर चली गई हैं।

इससे पहले, सेना ने शेख हसीना को इस्तीफा देने के लिए सिर्फ 45 मिनट का समय दिया था, जिसके बाद उन्होंने जल्दबाजी में राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन को अपना इस्तीफा सौंप दिया।

समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक, देश छोड़ने से पहले हसीना राष्ट्र को संबोधित करना चाहती थीं, लेकिन उनकी सुरक्षा दल ने इस प्रस्ताव को नहीं माना।

प्रदर्शनकारियों ने हसीना के सरकारी आवास पर बोला धावा

वहीं, शेख हसीना के पीएम पद से इस्तीफे के बाद हजारों प्रदर्शनकारियों ने उनके सरकारी आवास पर धावा बोल दिया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में कई प्रदर्शनकारी उनके आवास से महंगे गिफ्ट और कई तरह के सामान अपने हाथों में लिए हुए नजर आ रहे हैं।

अंतरिम सरकार चलाएगी देशः सेना प्रमुख

वहीं, शेख हसीना के पीएम पद से इस्तीफे के बाद बांग्लादेश में गहराए राजनीतिक संकट पर सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल वाकर-उज-जमां का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि अब अंतरिम सरकार ही देश चलाएगी। उन्होंने बताया कि शेख हसीना के इस्तीफे के बाद एक बैठक में सेना के साथ चर्चा में मुख्य राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद थे।


Share

Related posts

मोदी पहले प्रधानमंत्री जो जनता के सामने झूठ बोलते हैं: प्रियंका गांधी

Prem Chand

जनसंख्या में गिरावट चिंता का विषय- मोहन भागवत

Prem Chand

महायुति सरकार के तहत भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया : शरद पवार

Prem Chand

गेट फांदकर जेपी सेंटर में घुसे अखिलेश

samacharprahari

एंजेल वन की आय में 13.4 पर्सेंट की ग्रोथ

samacharprahari

आबकारी घोटाला: 24 साल की कानूनी लडाई, 16 आरोपियों पर होंगे आरोप तय

Prem Chand