ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबर

सरकार बनाने के लिए BJP ‘सत्ता जिहाद’ में लिप्त है: उद्धव ठाकरे

Share

अमित शाह और देवेंद्र फडणवीस को कसा तंज

डिजिटल न्यूज़ डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे करीब आ रहा है, नेताओं की जुबानी जंग भी तेज होती जा रही है। शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर तीखा हमला करते हुए उस पर सरकार बनाने के लिए राजनीतिक दलों को तोड़कर ‘सत्ता जिहाद’ में लिप्त होने का आरोप लगाया।

शनिवार को पुणे में आयोजित शिव संकल्प रैली में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए ठाकरे ने महायुति सरकार की ‘मुख्यमंत्री लाडली बहन योजना’ को आड़े हाथ लिया। उन्होंने मतदाताओं को रिश्वत देने के लिए इस योजना को शुरू करने का आरोप लगाया।

 

ये तो लीकेज सरकार है

संसद के नए भवन से पानी टपकने की तस्वीरों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए ठाकरे ने कहा कि नए परिसर में सिर्फ 14 महीने में ही ‘लीकेज’ शुरू हो गया है और वह कांग्रेस से पूछते हैं कि 60-70 साल में क्या किया? मोदी को अब यह बताना चाहिए कि संसद की नई इमारत, जो एक साल पहले ही बनी है, उसमें ‘लीकेज’ क्यों शुरू हुआ? उन्होंने कहा कि यह (केंद्र की) लीकेज सरकार है। पेपर लीक भी हो रहे हैं।

 

‘अमित शाह को अब्दाली कहूंगा’

हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा किए गए ‘औरंगजेब फैन क्लब’ वाले कटाक्ष को लेकर पलटवार करते हुए शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख ने शाह को अफगान शासक अहमद शाह अब्दाली का राजनीतिक वंशज बताया, जिसने पानीपत की तीसरी लड़ाई में मराठा को हराया था।
ठाकरे ने उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर भी तंज कसा और उन्हें खटमल बताते हुए कहा कि खटमलों को चुनौती नहीं दी जानी चाहिए, बल्कि कुचल दिया जाना चाहिए।

ठाकरे के इस बयान पर उप मुख्यमंत्री फडणवीस ने भी पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि निराशा के कारण उनके (उद्धव) दिमाग पर बुरा असर हुआ है। पुणे के भाषण में बाद उन्होंने दिखा दिया कि वह सचमुच औरंगजेब फैन क्लब के सदस्य हैं।


Share

Related posts

पुणे में 300 करोड़ रुपये की बिटकॉइन के लिए अपहरण

samacharprahari

लाड़ली बहन योजना: चुनाव आयोग ने जनवरी की अग्रिम किस्त पर लगाई रोक

samacharprahari

करंसी से खेलना करंट से खेलने जैसा तुगलकी शौक: योगेन्द्र यादव।

samacharprahari

सरकार के ‘कुप्रबंधन’ के कारण बढ़े कोरोना वायरस के मामले : राहुल

samacharprahari

कोविड संकट से वैश्विक विमानन उद्योग को 201 अरब डॉलर का नुकसान होगा: आईएटीए

samacharprahari

सरकारी ठेके से शराब पीकर सात लोगों की मौत

Prem Chand