ताज़ा खबर
Other

मनु ने रचा इतिहास, शूटिंग में मेडल जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला; ब्रॉन्ज पर लगाया निशाना

Share

नई दिल्ली। मनु भाकर पेरिस ओलंपिक्स 2024 में भारत के लिए पहला मेडल जीतने वाली एथलीट बन गई हैं। उन्होंने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर भारत का मान बढ़ाया है। एलिमिनेट होने से पहले वह दक्षिण कोरिया की किम येजी से केवल 0.1 अंक पीछे थीं, जिन्होंने सिल्वर मेडल पर कब्जा जमाया। 22 वर्षीय मनु भाकर का यह ओलंपिक्स में पहला मेडल है। इस स्पर्धा में गोल्ड और सिल्वर मेडल जीतने वाली दोनों एथलीट दक्षिण कोरिया से रहीं।

ओलंपिक की शूटिंग स्पर्धा में मेडल जीतने वाली भारत की पहली महिला एथलीट बन गई हैं।उनसे पहले ओलंपिक में भारत के लिए पदक जीतने वाले चारों शूटर पुरुष थे, जिनके नाम राज्यवर्धन सिंह राठौड़, अभिनव बिंद्रा, विजय कुमार और गगन नारंग हैं।

मनु भाकर 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा के क्वालीफिकेशन राउंड में 580 के स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर रही थीं। इसी के साथ उन्होंने शूटिंग में भारत के 12 साल से चले आ रहे पदक के सूखे को भी समाप्त कर दिया है।

इससे पूर्व भारत ने 2012 लंदन ओलंपिक्स में शूटिंग में मेडल जीता था, जहां गगन नारंग और विजय कुमार ने पदक जीता था।


Share

Related posts

SCI में 63.75% हिस्सेदारी बेचेगी सरकार

samacharprahari

ग्राम विकास अधिकारी के खिलाफ गैंगरेप का आरोप, एफआईआर दर्ज

samacharprahari

पांच साल में ‘माननीयों’ की रेल यात्रा पर 62 करोड़ रुपये का खर्च

samacharprahari

यूपी चुनाव के एग्जिट पोल पर 10 फरवरी से 7 मार्च तक रोक

samacharprahari

बुल और बियर मार्केट क्या है?

samacharprahari

राम मंदिर निर्माण में मोदी का नहीं, राजीव गांधी का बड़ा योगदान: सुब्रमण्यम स्वामी

samacharprahari