ताज़ा खबर
Other

छत्तीसगढ़ में चट्टान धंसने से तीन मजदूरों की मौत, दो घायल

Share

एनएमडीसी के स्क्रीनिंग प्लांट में  हुआ हादसा

डिजिटल न्यूज डेस्क, दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में भारत सरकार के उपक्रम राष्ट्रीय खनिज विकास निगम (एनएमडीसी) में चट्टान धंसने से तीन मज़दूरों की मौत हो गई और दो मजदूर घायल हुए हैं। हादसे की जानकारी मिलते ही राहत कार्य शुरू कर दिया गया।
राष्ट्रीय खनिज विकास निगम के स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि किरंदुल शहर के पास एसपी-3 नामक नए स्क्रीनिंग प्लांट में काम चल रहा था, जहां हर दिन की तरह सैकड़ों मज़दूर मिट्टी और चट्टान की कटाई में लगे हुए थे।

इसी दौरान, एक बड़ी चट्टान धंस गई और उसके साथ ही कई मज़दूर भी पोकलेन मशीनों के साथ मलबे में दब गए।

खनिज निगम के अधिकारियों ने मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका से इंकार नहीं किया है। इस घटना में दो मज़दूर गंभीर रुप से घायल हुए हैं, जिनका स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है।

मज़दूरों का कहना है कि अभी कुछ और लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है, जिनके लिए बचाव अभियान जारी है।

जिले के सहायक पुलिस अधीक्षक आर. के. बर्मन के अनुसार, घटना की खबर मिलते ही मौके पर ज़िला प्रशासन और खनिज निगम का बचाव दल पहुंचा और मौके से तीन मज़दूरों के शव निकाले गए।


Share

Related posts

जम्मू कश्मीर: आतंकी हमले का खौफ अब तक बीजेपी के 40 नेता दे चुके हैं इस्तीफा

samacharprahari

वाघ बकरी चाय के मालिक की ब्रेन हैमरेज से मौत

Prem Chand

एच-1बी वीजा से धोखाधड़ी मामले में भारतीय अरेस्ट

samacharprahari

भारत में कोविड से मरने वाले लाखों लोगों की गिनती नहीं हुई : रिपोर्ट

Prem Chand

मणिपुर: इंफाल घाटी के पांच जिलों से 90 आग्नेयास्त्र, 728 गोला-बारूद और विस्फोटक जब्त

Prem Chand

मुख्यमंत्री के खिलाफ टिप्पणी के बाद नारायण राणे गिरफ्तार

samacharprahari