ताज़ा खबर
OtherTop 10ताज़ा खबर

ISIS के लिए फंडिग मामले में ATS के हत्थे चढ़ा इंजीनियर

Share

– आरोपी ने तीन बार भेजी थी सीरिया में रकम

डिजिटल न्यूज डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र के आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने बुधवार को आतंकवादी संगठन ISIS के लिए फंडिंग करने के आरोप में एक इंजीनियर को नासिक से गिरफ्तार किया है। आरोप है कि 32 वर्षीय आरोपी ने तीन बार सीरिया को रकम भेजी थी।

एटीएस से जुड़े एक अधिकारी के अनुसार, आरोपी का इंपोर्ट-एक्सपोर्ट का बिजनेस भी है। एटीएस के पास पर्याप्त सबूत हैं कि आरोपी ने तीन बार सीरिया में बैठे आतंकी सरगनाओं को रकम भेजी थी। आरोपी से पूछताछ में पता चला कि भारत में कई और लोग भी ISIS के लिए विदेश में रकम भेज रहे हैं।

पिछले एक साल के दौरान एनआईए और देश की अलग-अलग एजेंसियों ने महाराष्ट्र व देश के अन्य शहरों से ISIS के लिए काम करनेवाले कई आरोपियों को पकड़ा है। एटीएस ने आरोपी से मोबाइल फोन, सिम कार्ड, लैपटॉप और पेनड्राइव सहित कई उपकरण जब्त किए हैं। उसे नासिक कोर्ट में पेश किया गया। मजिस्ट्रेट ने सात दिन की एटीएस कस्टडी में भेज दिया है।


Share

Related posts

2 मिलियन डॉलर के साथ महिला अरेस्ट, ब्रिटेन एयरपोर्ट पर 15 बैग बरामद

Prem Chand

सीतापुर में स्कूल में शिक्षिका की गोली मारकर हत्या

Girish Chandra

भगोड़े नीरव मोदी को तगड़ा झटका

samacharprahari

महाराष्ट्र में CBI पर लगी रोक हटी, शिंदे सरकार ने बदला फैसला

Prem Chand

30 घंटे तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद रेप पीड़ित ने दम तोड़ा

Amit Kumar

नासिक में 2027 में होने वाले कुंभ मेले के नाम को लेकर अखाड़ों में मतभेद

Prem Chand